वीर सैनिकों की रक्षा व शहीदों की आत्मा की शांति के लिए भाजपा कार्यालय गुरुकमल कार्यालय में हवन-यज्ञ का हुआ आयोजन:सर्वप्रिय त्यागी
आतंकवाद के पनाहगारों को भारतीय सेना व प्रधानमंत्री मोदी ने सिखाया सबक : सर्वप्रिय त्यागी
गुरुग्राम। भारत माता के वीर सैनिकों की रक्षा और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम स्थित गुरुकमल कार्यालय में रविवार को हवन-यज्ञ का आयोजन जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में किया गया। हवन-यज्ञ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, जिला प्रभारी संदीप जोशी सहित सभी मंडल पदाधिकारी, प्रभारी, संयोजक भी शामिल हुए और हवन-यज्ञ में आहूति डाली।
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा है। भारत के वीर सैनिकों न केवल अपने शौर्य और साहस का परिचय दिया, अपितु पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद करते हुए उन्हें काफी नुकसान भी पहुंचाया है। उनके एयरबेस व रडार आदि को तबाह कर दिया। भारतीय सेना ने अपनी कुशलता का पारिचय दिया और किसी नागरिक को निशाना नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए तैयार है। आतंकवादियों के एक-एक ठिकानों को तबाह करके पीएम मोदी ने अपने वादे को पूरा किया है। सेना ने आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दिया है। मोदी सरकार ने जनता से किए अपने वादे को पूरा किया है। त्यागी ने कहा कि मोदी सरकार जो कहती है वह डंके की चोट पर करके दिखाती है। हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है। भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि हम आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टॉलरेन्स नीति पर चल रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए तैयार है। देश के जवानों ने साबित कर दिया है कि नया भारत झुकने वाला नहीं, बल्कि जबाव देने वाला है। आज पूरा भारत देश भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा है। भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य को सलाम करते हैं। आतंकवाद के लिए विश्व को एकजुट होकर लगना चाहिए।