उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने रेडक्रॉस गुरुग्राम का किया औचक निरीक्षण

 उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने रेडक्रॉस गुरुग्राम का किया औचक निरीक्षण 



-रेडक्रॉस कर्मचारियों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान: अंकुश मिगलानी 

गुरुग्राम। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी जनसेवा कार्यों के लिए एक जीता-जागता उदाहरण है। वे हर जिले में रेडक्रॉस सोसायटी की शाखाओं में कार्य कर कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। 

किसी भी कर्मचारी की निजी समस्या हो या कार्यस्थल की कोई समस्या हो, वे पूरी तन्मयता के साथ सुनवाई करके उसका समाधान करते हैं। रेडक्रॉस में उनके द्वारा किए जाने वाले प्रस्तावित और औचक निरीक्षण में हमेशा उनकी ओर से बेहतर से भी बेहतर सेवा कार्य करने की सलाह दी जाती है। बुधवार को यहां औचक निरीक्षण करने पहुंचे अंकुश मिगलानी ने यहां की कार्यप्रणाली को परखा। कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनका निराकरण किया। उन्होंने कहा कि हम सब एक परिवार के सदस्य हैं। हमारी पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए उनका समाधान भी हम आपस में बैठकर निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम जिस तरह से जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ करते हैं, वह समाज में हर किसी के जहन में होती हैं। हमारी सेवा भावना में कभी कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

रेडक्रॉस सोसायटी विकास कुमार ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि सेवा के कार्यों को सदा गतिमान रखा जाएगा। हर स्तर पर जाकर रेडक्रॉस के सदस्य सेवा करते हैं। प्राकृतिक आपदा हो, मानव जनित आपदा हो या फिर अन्य किसी तरह की समस्या हो। हम सब एक आवाज पर खड़े नजर आते हैं। यही कार्यशैली रेडक्रॉस का गौरव है। 

इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं से रेडक्रॉस पेटर्न कल्याणी सचान, रेडक्रॉस जिला प्रशिक्षण अधिकारी जतिन शर्मा, आकांक्षा, कुणाल मंगला, अतुल पाराशर, कविता सरकार, नीलम, पुष्पा, संगीता, वर्षा, विनीता पीटर, सुषमा, मंजू शर्मा, निवेश, सरोज, कमला, जोगिंदर राठी, जय भगवान आदि उपस्थित हुए।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال