केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और जिला अध्यक्ष पिंटू त्यागी के जन्मदिवस के अवसर पर नवीन मंडल कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

 गुरुग्राम। रेखा वैष्णव। जिला कार्यालय (गुरुकमल) पर गुरुग्राम  जिला अध्यक्ष भाई सर्वप्रिय पिंटू त्यागी जी का जन्मदिन में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर नवीन मंडल के कार्यकर्ता गुरु कमल पर आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए तथा रक्तदान कियाl 

नवीन मंडल मीडिया सह प्रमुख अधिवक्ता नूतन सोनी ने बताया नवीन मंडल अध्यक्ष डाॅ विशिका यादव एवं नवीन मंडल के अंतर्गत आने वाले भाजपा के कर्मठ सदस्यों ने आज गुरु कमल में गुरुग्राम जिला अध्यक्ष पिंटू त्यागी जी से भेंट कर उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर, सभी सदस्यों ने पिंटू त्यागी जी के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कृष्ण स्वामी, कुलदीप शौकीन, दुष्यंत सैनी, हर्ष कौशिक, विनोद ठाकरान, रूपेश सिंघल, दिनेश सेन, भूपेश सैनी, विपिन सैनी, विक्रांत यादव, कविता, अनीता, रविंदर, संजू सैनी, कृष्ण सैनी,  सचिन कुमार, राकेश सैनी, मंजीत ठाकरान, विनोद सैनी, कल्पना चौहान उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال