मोदी सरकार ने 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी : डा. अर्चना गुप्ता
मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति को परफार्मेंस की राजनीति में बदला : डा. अर्चना गुप्ता
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई : डा. अर्चना गुप्ता
कांग्रेस शासन में सरकारी योजनाओं का पैसा बिचौलिए खाते थे, अब वहीं पैसा लाभार्थियों के बैंक खातों में जा रहा है : डा. अर्चना गुप्ता
गुरुग्राम में भाजपा प्रदेश महामंत्री ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई
गुरुग्राम, 12 जून। भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने मोदी सरकार के 11 वर्षों को विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बताया। डा. गुप्ता ने गुरुवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी और वैश्विक मंच पर सशक्त राष्ट्र की पहचान बनाई। यही कारण है कि आज विकसित भारत और अमृतकाल जैसे संकल्प जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। इन 11 वर्षों में मोदी सरकार ने कांग्रेस के समय से चली आ रही तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करके परफार्मेंस की राजनीति में बदला है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, विधायक मुकेश शर्मा, मेयर राजरानी मल्होत्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, प्रदेश प्रवक्ता यशपाल बतरा, बोधराज सीकरी आदि उपस्थित रहे।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में ऐतिहासिक और निर्णायक फैसले लिए हैं। देश की जनता कहने लगी है कि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी सरकार ने धारा-370 को हटाया, तीन तलाक का खात्मा किया और नया वक्फ कानून लेकर आई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक न्यू नॉर्मल बन गई है। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने असंभव को संभव बनाया। कांग्रेस के शासन में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार में 27 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की बात होती थी। सरकारी योजनाओं का लाभ बिचौलिए खा जाते थे। कांग्रेस के समय में देश की अर्थव्यवस्था हिचकौले लेती थी। उन्होंने कहा कि जब से देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है तब से घोटालों का अँधेरा दूर हुआ है और सुशासन का प्रकाश फैल रहा है। मोदी सरकार के 11 वर्षों में लोगों की सोच बदली है, लोग कहने लगे हैं मोदी है तो मुमकिन है। लोगों के बैंक खातों में योजनाओं का लाभ सीधा पहुंच रहा है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान और चिरायु कार्ड से गरीब लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है। मेक इन इंडिया की ताकत से एक्सपोर्ट में भारत लीड कर रहा है। रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, पीएम जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण हो रहा है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा की नायब सरकार तीन गुणा गति से प्रदेश के विकास में जुटी है। लोगों को पीएम आवास योजना, हर घर नल से जल मिल रहा है। हरियाणा में नायब सरकार गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है। हरियाणा में 1668 अस्पतालों में चिरायु और आष्युमान कार्ड से लोगों का इलाज हो रहा है। भाजपा सरकार में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता तीन गुना बढ़ा है।
डा. गुप्ता ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। डबल इंजन की सरकार ने किसान हित में योजनाएं बनाकर काम कर रही है। अन्नदाताओं की 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है। भाजपा शासन में प्रदेश में 79 सरकारी कॉलेज खोले गए, जिनमें से 32 विशेष रूप से लड़कियों के लिए हैं और अब 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज है। साथ ही, 13 नये विश्वविद्यालय भी स्थापित किए गए। युवाओं को मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिलना भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है।
प्रोफेशनल वर्ग की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका : डा. अर्चना गुप्ता
अब सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखाई देती है : डा. अर्चना गुप्ता
गुरुग्राम। भाजपा की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इस मौके पर प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, बल्लभगढ़ के प्रभारी कमल यादव, मेयर राजरानी मल्होत्रा, बोधराज सीकरी, मनीष यादव, अनुराग बख्शी, शैलेन्द्र पाण्डेय, प्रवक्ता यशपाल बतरा, हरविन्द्र कोहली उपास्थित रहे। कार्यालय में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा प्रदर्शनी में 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जीवंत गाथा है।
मुख्य वक्ता डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रोफेशनल वर्ग की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। प्रोफेशनल वर्ग को जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से बढ़ती राष्ट्र यात्रा को आम जन से लेकर प्रोफशनल वर्ग तक पहुंचाना भाजपा का उद्देश्य है। पीएम मोदी ने 11 वर्षों में देश को आत्मनिर्भर भारत में बदलने का कार्य किया है। डा. गुप्ता ने कहा कि 2014 के पहले और 2025 के भारत में जमीन आसमान का अंतर है। अब सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखाई देती है। डिजिटल इंडिया, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जैसे ऐतिहासिक कदम 11 वर्षों में उठाए गए हैं। मोदी सरकार ने नारी गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूती दी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स, व्यापारी, एडवोकेट, सीए, एनजीओ, पर्यावरण व उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया।