शतरंज के लिये ली आजीवन अखण्ड ब्रह्मचारी रहने की भीष्म प्रतिज्ञा -
36 साल के ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने आजीवन अविवाहित रहकर सारा जीवन शतरंज की सेवा व सुरक्षा का लिया संकल्प -
दक्षिण भारत से 30 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय शतरंज बाेर्ड मंगवाकर सारे प्रदेश मे निशुल्क कर चुके है वितरित -
न्यूज - 9 जुलाई 2025
किसी कार्य के प्रति जुनून, दिवानगी ताे बहुत देखी हाेगी लेकिन एक शतरंज काे स्कूली बच्चो, युवाओ, खिलाड़ियाें व विद्यार्थियाें के बीच आगे बढ़ाने काे लेकर आजीवन अखण्ड ब्रह्मचारी रहने की भीष्म प्रतिज्ञा लेना बहुत बड़े त्याग की बात है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं शतरंज की राजधानी छाेटी काशी भिवानी के निवासी बीटेक कंप्यूटर साॅफ्टवेयर इंजीनियर व पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव व हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज की जिन्हाेंने अपना सारा जीवन शतरंज को समर्पित करने का फैसला लिया है। वे जीवनभर विवाह नहीं करेंगे ताकि आजीवन अविवाहित रहकर सारा जीवन शतरंज की सेवा व सुरक्षा कर सकें। उनका लक्ष्य है भारत देश में एक स्वस्थ, उज्ज्वल, नवीन और सुरक्षित शतरंज की स्थापना हो।
भारत सरकार की नई नेशनल शिक्षा नीति के तहत हरियाणा सरकार में निःशुल्क शतरंज मिशन जारी है। 36 साल के ब्रह्मचारी कुलदीप स्वयं कक्षा तीसरी से शतरंज खेलते हैं। वे अब तक हजाराें शतरंज प्रतियाेगिताओ का देश प्रदेश में सफल आयाेजन करवा चुके हैं। हरियाणा प्रदेश के अलावा दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, बनारस, उत्तर प्रदेश व लखनऊ आदि जगहाें पर भी नेशनल शतरंज प्रतियाेगिताओ का सफल आयाेजन करवा चुके हैं। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के 2003 में भिवानी जिला महासचिव बने जाे वर्ष 2007 से अब एचसीए के प्रदेश महासचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
- स्वयं के खर्च पर बांट चुके हैं 30 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय शतरंज बाेर्ड
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि वे दक्षिण भारत से 30 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय शतरंज बाेर्ड मंगवाकर प्रदेश के जरूरतमंद खिलाड़ियाें व विजेताअाें में निशुल्क वितरित कर चुके हैं। प्रत्येक महिने में प्रदेश के पांच जिलाें में प्रतियाेगिताएं अायाेजित करवाई जाती है, वे अब तक प्रदेशभर में हजाराें शतरंज प्रतियाेगिताएं करवा चुके हैं। शतरंज प्रतियाेगिता में अंडर-7 से शुरू हाेकर किसी भी अायुवर्ग का खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी महिला व पुरूष भाग ले सकता है।
- सादगी इतनी की जहां भी जाते है हवाई चप्पल पहनकर करते हैं कार्य -
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज बीटेक कंप्यूटर साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इसके बावजूद उनमें सादगी इतनी है कि वे जहां भी जाते हैं अपना अधिकतर सफर व कार्य हवाई चप्पल में पैदल ही करते हैं। उन्हाेंने बताया कि वर्ष 2025 से नई पहल के रूप में भारतीय शतरंज महासंघ शीर्ष नेशनल युवा शतरंज प्रतिभाओं के खाते में 60 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की पहली तिमाही वजीफा राशि तुरंत भेज रहा है। अंडर-7 से अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी इस योजना के लाभार्थी होंगे।
- स्कूली पाठ्यक्रम में जल्द सब्जेक्ट बनकर शामिल होगा शतरंज -
ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारत सरकार की नई नेशनल शिक्षा नीति के तहत गुजरात, तमिलनाडू व गोवा की तरह वे हरियाणा प्रदेश में शतरंज को स्कूली पाठ्यक्रम में विषय के रूप में शामिल करवाए जाने के लिए प्रयासरत्त हैं जिससे जल्द ही शतरंज को शिक्षा मे शामिल किया जा सकेगा।
- हरियाणा सरकार के प्रदेश के सारे सरकारी स्कूलों में प्रत्येक जुलाई माह के प्रथम शनिवार को मनाया जाएगा शतरंज दिवस -
महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली भारत सरकार से एकमात्र आयकर छूट प्राप्त तथा भारतीय ओलम्पिक संघ आईओए से मान्यता प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के स्वस्थ, उज्जवल, सुरक्षित शतरंज मिशन के तहत अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के सम्मान में हरियाणा सरकार के सारे सरकारी विद्यालयों में प्रत्येक जुलाई माह के प्रथम शनिवार को शतरंज दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसकी सारी जानकारी एचसीए की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी www.IndianChess.org से देखी जा सकती है। एचसीए व शतरंज से जुड़ी किसी भी प्रकार की सारी जानकारी बारे ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज से व्हाट्सअप नंबर 98179 00931 पर संपर्क कर सकते हैं।