बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया BFI के चुनाव 21 अगस्त 2025 को आयोजित कराए जायेगे -
पूर्व केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर गुट तथा स्पाइसजेट के मालिक अजय सिंह गुट आमने - सामने -
न्यूज - 5 अगस्त 2025
पेरिस इन्टरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महादीप के महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया BFI चुनाव मे वर्ल्ड बॉक्सिंग के अध्यक्ष बोरिस वान तथा महासचिव माइक मैकएटी इस चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लेंगे।
21 अगस्त 2025 तक के लिए वर्ल्ड बॉक्सिंग ने सिंगापुर बॉक्सिंग के अध्यक्ष फैरूज मोहम्मद को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया BFI का नया अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। फैरुज मोहम्मद इससे पहले वर्ल्ड बॉक्सिंग की ओर से बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया BFI के पर्यवेक्षक के रूप मे कार्यरत थे।
पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर लड़ सकते है चुनाव - राजनीतिक गतिविधि तेज -
पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस चुनाव मे BFI प्रधान पद के लिए स्पाइसजेट के मालिक अजय सिंह के सामने मुख्य प्रतिद्वंद्वी होगे।
हिमाचल बॉक्सिंग संघ अनुराग ठाकुर का नाम स्पाइसजेट के मालिक अजय सिंह गुट के सामने प्रतिद्वंद्वी के रूप मे नामांकित करेगी। इससे पहले जब चुनाव 28 मार्च 2025 को होने थे तब अनुराग ठाकुर BFI प्रधान पद के लिए मैदान में थे।
लेकिन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया BFI के निवर्तमान प्रधान अजय सिंह द्वारा अनुमोदित निर्वाचक मण्डल वोटर लिस्ट मे उनका नाम नही था जिसे बाद मे चुनाव के निर्वाचन अधिकारी ने भी मंजूर किया था।
अजय सिंह ने कहा था कि अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अयोग्य है इस कारण अनुराग ठाकुर के गुट ने उच्च न्यायालय मे कानूनी कार्रवाई शुरू की थी जो अब भी जारी है।