गुरुग्राम पुलिस का सबल अभियान– नारी सुरक्षा, नारी सम्मान : शिक्षा से सशक्तिकरण की उड़ान

गुरुग्राम पुलिस का सबल अभियान– नारी सुरक्षा, नारी सम्मान : शिक्षा से सशक्तिकरण की उड़ान


गुरुग्राम।


गुरुग्राम पुलिस के आयुक्त श्री विकास अरोड़ा जी के दिशा निर्देशन में शनिवार को श्री राधा प्ले स्कूल, भंगरोला (सेक्टर-91) में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की चेयरमैन सुनीता जी ने की और मुख्य वक्ता के रूप में एड्युटेनमेंट कुटुंब की मुखिया संगीता दास तथा महिला थाना मानेसर की सहायक उपनिरीक्षक श्रीमती ज्योति उपस्थित रहीं। 


इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया, जिनमें शामिल रहे:


112 इंडिया ऐप का उपयोग और त्वरित सहायता


ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी


पॉश कानून और पॉक्सो एक्ट की जागरूकता


कैटकॉलिंग, वॉययोरिज़्म, स्टॉकिंग और ईव टीज़िंग जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव


घरेलू हिंसा (डोमेस्टिक वॉयलेंस) के खिलाफ कानूनी सुरक्षा


सेल्फ–डिफेन्स (आत्मरक्षा) के व्यावहारिक टिप्स


कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को न केवल सुरक्षित रहने के उपाय सिखाना था, बल्कि आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ आगे बढ़ने का संदेश देना भी रहा।


अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार की पहल को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال