आत्मनिर्भर भारत के संकल्प अभियान की शुरुआत GST रिफॉर्म से हो चुकी हैं-रेखा शर्मा
GST रिफार्म एवं स्वदेशी आंदोलन देश को आत्मनिर्भरता प्रदान करेगा-रेखा शर्मा
स्वदेशी निर्मित वस्तुओं के इस्तेमाल से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा-रेखा शर्मा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरुकमल में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इस कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा शामिल हुई। रेखा शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुए जीएसटी रिफार्म से और देश मे निर्मित स्वदेशी वस्तुओं के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। रेखा शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीएसटी रिफार्म से सभी देशवासियों को होने वाले फायदे के बारे में बताया और कहा कि आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की भी यह जिम्मेदारी हैं कि अपने आसपास रहने वाले लोगों को जीएसटी रिफार्म के फायदों को बताना हैं। स्वदेशी वस्तुओं के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए भी भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए और कहा कि अपने देश मे निर्मित वस्तओं के इस्तेमाल करने और आप सभी के सहयोग करने से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सिद्धि प्राप्त करेगा।
भाजपा हरियाणा की प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने भी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने देश मे निर्मित स्वदेशी वस्तओं के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की बात कही और कहा कि अपने सभी परिवारजनों, मित्रों एवं रिश्तेदारों को भी स्वदेशी वस्तओं के इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है।
भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर बधाई दी और कहा कि उनके दिखाए पदचिन्हों पर चलकर हमे मिलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करना हैं, अंत्योदय के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हमें स्वदेशी वस्तओं का इस्तेमाल बढ़ाना होगा।
आज की इस जीएसटी एवं आत्मनिर्भर संकल्प अभियान की कार्यशाला में भाजपा गुरुग्राम के दोनों जिला महामंत्री अजित यादव, मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष हितेश भारद्वाज, हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के प्रमुख शैलेन्द्र पांडे, सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक महेश यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
