विवेकानंद आरोग्य केंद्र सेवा ही नहीं संस्कार का भी केंद्र है। प्रताप सिंह प्रांत संघ चालक।
भारत विकास परिषद् महाराणा प्रताप न्यास द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केन्द्र में आज नए भवन में हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रोटरी क्लब साउथ सेंट्रल दिल्ली के सहयोग से हृदय रोग का सस्ता इलाज उपलब्ध होगा।
आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के प्रांत संघ चालक प्रताप जी ने कहा कि आरोग्य केंद्र में सेवा के साथ संस्कार भी कार्य कर रहा हैं किसी के इलाज में कोई भेदभाव नहीं होता आज नर सेवा नारायण सेवा का वाक्य इस केंद्र में खरा उतर रहा है।
आरोग्य केंद्र के ट्रस्टी विवेकानंद तिवारी ने बताया केंद्र में डायलिसिस कैंसर रोग से लेकर सारे रोगों का इलाज बहुत ही सस्ते दरों में उपलब्ध है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद मित्तल ने कहा कि आज हृदय रोग का इलाज बहुत महंगा है जिसको देखते हुए प्रयास किया गया है कि सस्ते दामों में उपलब्ध हो जिससे जरूरत मंद अपना इलाज करा सके।
कार्य क्रम में अनिल बंसल ऋषि अग्रवाल प्रदीप जैन आर के गर्ग डॉक्टर के के खुराना संदीप गुप्ता विजय अग्रवाल, सुरेन्द्र गुप्ता मुरलीधर गुप्ता मुकेश सिंघल महानगर संघ चालक जगदीश ग्रोवर डॉक्टर अशोक दिवाकर राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के विभाग प्रचारक सुंदर लाल जिला
स्वास्थ्य सलाहकार समित की सदस्य रेखा तिवारी, सुनीता मित्तल, प्रीति लाहौरिया सपना अग्रवाल कमल अग्रवाल नीतू यादव राकेश बत्रा, नीरजा बत्रा ट्रस्टी महेंद्र अग्रवाल, आकाश सिंगला विवेक सिंगला चेतन चौधरी धीरज मिश्रा सहित डॉक्टर एवं सहयोगी उपस्थित रहे।