महिला शक्ति मंच की तरफ से विधायक मुकेश शर्मा को श्री राम कथा का निमंत्रण दिया
महिला शक्ति मंच की अध्यक्ष श्रीमती संतोष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि 20 दिसंबर शनिवार को कलश यात्रा के साथ सेक्टर चार वैश्य समाज धर्मशाला में श्री राम कथा प्रारंभ होने जा रही है इस कथा में सभी बहने तन मन धन से तैयारी में लगी हुई है सैकड़ो महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी और पहले दो श्रीमद् भागवत कथा मंच की तरफ से हो चुकी है अबकी बार यह तीसरी श्री राम कथा होगी महिला शक्ति मंच की सभी माता बहन धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ किसी गरीब कन्या की शादी में गौशाला में सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में भी सामूहिक रूप से शामिल होती है इसी कड़ी में आज अपने गुरुग्राम के लोकप्रिय विधायक, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री श्याम परिवार महासंघ के अध्यक्ष श्री मुकेश पहलवान जी को श्री राम कथा में आने के लिए निमंत्रण दिया अपने विधायक जी बहुत ज्यादा धार्मिक आस्था रखते हैं और बाबा श्याम के परम भक्त हैं और गुरुग्राम जिले के सभी कार्यक्रमों में अपना बहुमूल्य समय निकालकर जरूर शामिल होते हैं लोगों की हर तरह से मदद करने की कोशिश करते हैं आज गुरुग्राम को विकास के रास्ते पर लाने के लिए दिन-रात एक करके पूरी मेहनत व लगन के साथ लगे हुए हैं
