यूजीसी कानून सवर्ण विरोधी है, तत्काल निरस्त करें सरकार

 यूजीसी कानून सवर्ण विरोधी है, तत्काल निरस्त करें सरकार।

1 फरवरी को वृंदावन में बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ में संत ऋतेश्वर, दंडी स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, संत गिरीशानंद, महामण्डलेश्वर सुरेशानंद शामिल- संरक्षक एवं मार्गदर्शक सम्मिलित 


दंडी स्वामी रामदेवानंद महाराज की अध्यक्षता में सी एल शिशु शिक्षा निकेतन पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की कार्यकारिणी का विस्तारीकरण किया गया 

इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक 

एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा के यूजीसी कानून स्वर्ण विरोधी है यह राष्ट्र की एकता पर कुठाराघात है। जब सरकार बोलती है की जात-पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई। जबकि सरकार हिंदुओं के साथ ही बंटवारा कर रही है। सरकार को चाहिए के इस काले कानून को तत्काल निरस्त किया जाए। 


डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री एवं राज नारायण राजू भैया ने कहा कि यदि काला कानून हटाया नहीं गया तो सवर्ण सड़कों पर आ जाएंगे। और मुख्यालय पर घिराव किया जाएगा

महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण एवं मीडिया प्रभारी नीरज गौड़ ने कहा के व्यापार मंडल तथा करणी सेवा से संपर्क करके 1 फरवरी के दिन वृंदावन में बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। 


 ब्राह्मण सेवा संघ के स्वामी ऋतेश्वरानंद महाराज, स्वामी गिरीशानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद महाराज, व्यास डॉ. मनोज मोहन शास्त्री राष्ट्रीय संरक्षक, सुभेष शर्मन राष्ट्रीय संरक्षक, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती राष्ट्रीय मार्गदर्शक,आरएन द्विवेदी राजू भैया राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,खगुल भारद्वाज व्यास राष्ट्रीय महासचिव, राज्यमंत्री रमाकांत उपाध्याय प्रदेश मार्गदर्शक, व्यास हरि वर्षा कौशल प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, संजय पंडित पाराशर व व्यास आचार्य ब्रह्मदेव द्विवेदी प्रदेश संरक्षक, व्यास पंडित शैलेंद्र कृष्ण महाराज प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश,पंडित जितेंद्र उपाध्याय मध्य प्रदेश प्रभारी, विष्णु शर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,गोविंद नारायण बृजवासी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, जितेंद्र सारस्वत प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, शशि शुक्ला प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश बने । यह चयन वृंदावन स्थित ब्राह्मण सेवा संघ के मुख्यालय सीएल शिशु शिक्षा निकेतन मारुति नगर में हुई सभा में किया गया।

इस सभा में संघ के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, विनीत कुमार द्विवेदी, राममूर्ति तिवारी, डॉ. आरसी द्विवेदी, नीरज गौड, तपेश पाठक, नरेंद्र शर्मा, बृजेश शर्मा, उद्धव शर्मा, श्याम गौतम, मुकेश सारस्वत, एमडी व्यास, आनंद प्रकाश द्विवेदी, महंत प्रिया शरण, सुधाकर दीक्षित, राम प्रकाश द्विवेदी, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, दीपक पाराशर, दंपति किशोर, कुलदीप दीक्षित, अमित गोस्वामी, राकेश पाठक, विश्वनाथ गौतम, विवेक गौतम, जेपी सारस्वत, श्याम शर्मा, कन्हैया पांडेय, कृष्ण कुमार पाठक, मनीष शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि ने ब्राह्मण एकता व भगवान परशुराम का जयघोष किया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال