पंजाबी बिरादरी महासंगठन के उच्च पदाधिकारियों को हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने किया सम्मानित – बोधराज सिकरी
गुरुग्राम। जैसा की सर्व विदित है कि पंजाबी बिरादरी महा संगठन जो पंजाबी समाज की 19 बिरादरियों का एक समूह है, ने नवंबर 2021 से कार्यान्वित हुई और तभी से यह संस्था अथक प्रयासों के साथ बिना किसी भेद -भाव के सामाजिक, धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य कर रही है और कोविड जैसे समय भयावह समय में जब कोई घर से बाहर निकल कर राजी नहीं था उस समय में बिरादरी ने बिना किसी भेदभाव के जहां-जहां संभव हुआ या बिरादरी को संपर्क किया गया बिरादरी ने नि:शुल्क दवाईयां, वैक्सीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, खाद्य सामग्री एवं यहां तक की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए श्री बोध राज सीकरी जी के अथक प्रयासों से गुरुग्राम के सिविल लाईन क्षेत्र में 100 बेड का अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र सभी सुविधाओं के साथ खोला।
उसी कड़ी में बिरादरी के प्रधान श्री ओम प्रकाश कथुरिया जी के सौजन्य से सी. एस. आर. के तहत अध्यक्ष श्री बोधराज सीकरी की अगुवाई में सिविल अस्पताल सोहना को अल्ट्रासाउंड मशीन, सिविल अस्पताल फरुखनगर को एक्स-रे मशीन सी.आर.सिस्टम सहित अनुदान के रूप में दी गई। बिरादरी द्वारा किए गए कार्यों को मान्यता देते हुए हरियाणा सरकार स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० लोकवीर सिंह के कर कमलों से अध्यक्ष श्री बोध राज सीकरी ,प्रधान श्री ओम प्रकाश कथुरिया, महामंत्री श्री राम लाल ग्रोवर एवं महा मंत्री श्री गजेंद्र गोसाई को स्वास्थ्य विभाग को उल्लेखनीय योगदान देने व नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व यह भी विश्वास जताया कि भविष्य में भी पंजाबी बिरादरी महा संगठन अपनी टीम के साथ जब-जब आवश्यकता होगी पूरा सहयोग करेगी इस मौके पर डॉक्टर अनुज गर्ग उप -मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति भी रही।
समाज सेवा को वर्तमान सरकार मान्यता देती है जिस कारण संस्थाओ को प्रेरणा मिलती है |
