भारी बारिश के बीच द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय ने अनूठे तरीके से मनाया शिक्षक दिवस।

 भारी बारिश के बीच द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय ने अनूठे तरीके से मनाया शिक्षक दिवस।

प्रकृति की सेवा ही मानव जीवन का मूल धर्म, भारी बारिश के बीच 300 पौधे लगाकर संपन्न किया वृक्षारोपण कार्यक्रम  । बीइंग ग्रीन एनजीओ के साथ सयुंक्त तत्वाधान में छात्रों और शिक्षकों ने किया पौधारोपण l


गुरुग्राम, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज को कुछ देना सीखे ,इसी भाव से  गुरुग्राम स्थित द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, में  पर्यावरण संरक्षण , हरित चेतना और एक पेड़ मां के नाम के लक्ष्य को समर्पित सफल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  हरित क्रांति  को समर्पित Being Green NGO तथा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद  तीन सौ  से अधिक पौधे लगाकर समाज को स्पष्ट संदेश देने का कार्य किया गया।


इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. मनीषा राणा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। शिक्षक दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण के माध्यम से हम विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दे रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. सुनील डबास ने कहा कि, आज जब पूरी दुनिया पर्यावरणीय चुनौतियों और जलवायु परिवर्तन का सामना कर रही है, ऐसे समय में वृक्षारोपण सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक अभियानों में से एक है। जिस प्रकार मां परिवार ,समाज और राष्ट्र की प्रथम शिक्षिका है उसी प्रकार प्रकृति भी विश्व को एक परिवार के रूप में समेटे हुए है।  एक पेड़ मां के नाम जैसी सामाजिक मुहिम को बढ़ावा देना हमारा नैतिक कर्तव्य है।


भारी बारिश के बावजूद  वृक्षारोपण कार्यक्रम में being green NGO के ओर से श्री धीरेन्द्र शर्मा ,श्री सुरजीत,श्री मूलचंद ,डॉ मधु घई के साथ महाविद्यालय परिवार से प्रो कविता सहरावत,प्रो ज्योति यादव,  श्री छत्रपाल ,मेधाविनी यादव, डॉ विकासदीप यादव,डॉ विशाल यादव, ड्रा राकेश,डॉ वर्षा, डॉ प्रियंका धवन,डॉ बीना,डॉ सुमन कटारिया, डॉ लक्ष्मी कटारिया ड्रा सीमा चौधरी, प्रो निशु, प्रो फरहत,प्रो रश्मि, प्रो तरूणलता ,प्रो अंजना,प्रो सुभाष,प्रो कर्मवीर,प्रो पूनम शर्मा, प्रो पूनम कपूर, प्रो ज्योति बल्हारा,नॉन टीचिंग से सुखबीर,विनोद, तानसेन, अजय,जसबीर, प्रताप, रवि शिवानी,सरोज आदि के साथ सैकड़ों विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए मौसम कभी बाधा नहीं बन सकता। भारी बारिश के बीच भी प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال