द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में कबड्डी की विजेता खिलाड़ियों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत।

 द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में कबड्डी की  विजेता खिलाड़ियों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत।    



 इसराना में आयोजित हरियाणा स्टेट टूर्नामेंट (निदेशालय हाइयर एजुकेशन द्वारा स्पॉन्सर्ड )में द्रोणाचार्य कॉलेज की महिला टीम ने तृतीय स्थान किया हासिल

प्रिंसपल ड्रा पुष्पा अंतिल एवं पद्मश्री ड्रा सुनील डबास,मनीषा राणा, रितु तोमर राठी, पूनम कपूर, पूनम शर्मा, ज्योति यादव, अनु चौहान, प्रियंका धवन ,तरुणलता,रेनू सिंह,  कविता सहरावत राकेश कुमार एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। और हौसला अफजाई की।

इसराना (पानीपत) में आयोजित इंटर स्टेट खेल टूर्नामेंट में द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज, गुरुग्राम की महिला वर्ग टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।


पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने कप्तान ऋतिका के कुशल नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। ऋतिका न केवल टीम की मार्गदर्शक रहीं, बल्कि उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में सबसे बेहतर रहा, जिसने टीम को महत्वपूर्ण मुकाबलों में बढ़त दिलाई।


टीम की अन्य खिलाड़ी गरिमा, आशिका, संध्या, गायत्री, सपना, रेखा, पूजा, काजल, बावना और तनिषा का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। सभी खिलाड़ियों ने सामूहिक प्रयास, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।


टीम की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, खेल विभाग एवं खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की और महिला खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


यह सफलता द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज, गुरुग्राम की महिला खेल प्रतिभा और निरंतर मेहनत का प्रमाण है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال