महेन्द्रगढ़ की डिप्टी एक्साईज एंड टैक्सेशन कमिश्नर को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया

 फर्जी अलॉटमेंट व कन्वीनयंस डीड बनाकर प्लॉट बेचने के मामले में 01 महिला आरोपी गिरफ्तार।



आरोपित ने सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के साथ मिलकर दिया था फर्जीवाड़े की वारदात को अंजाम।


आरोपित महिला डिप्टी एक्साईज एंड टैक्सेशन कमिश्नर के पद पर है तैनात।


`गुरुग्राम: 03 फरवरी 2026`


फर्जी अलॉटमेंट लेटर व कन्वीनयंस डीड बनाकर प्लॉट बेचने के मामले में 01 महिला  आरोपी के विरद्ध गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही: गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-I (EOW-I) ने एक बड़े फर्जीवाड़ा प्रकरण में कार्यवाही करते हुए रजिस्ट्री के वक्त फर्जी अलॉटमेंट लेटर व कन्वीनयंस डीड पंजीकृत करवाकर प्लॉट बेचने के मामले में 01 महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


 दिनांक 16.02.2024 को आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम द्वारा जांच के उपरान्त एक शिकायत पुलिस थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके पिता ने सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सैक्टर-54, गुरुग्राम मे एक प्लॉट बुक किया था व इसके पिता द्वारा उस प्लॉट की राशि का समय-समय पर भुगतान भी किया गया था। सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उपरोक्त प्लॉट का अलॉटमेंट लेटर इसके पिता को वर्ष-2004 में दिया गया व वर्ष-2005 में प्लॉट का  लेटर ऑफ पोजिशन दिया गया। वर्ष-2013 में इसके पिता की मृत्यु होने के बाद कंपनी से स्टांप ड्यूटी व अन्य फीस का लेटर इन्हें प्राप्त हुआ जो इनके द्वारा उपरोक्त कंपनी को इसके पिता की मृत्यु होने केबारे बताया व प्लॉट को इसकी माता व इसके नाम करने के लिए आवेदन किया, परन्तु किसी कारणवश प्लॉट नाम नहीं हो पाया। वर्ष-2023 में इन्हें पता चला कि उपरोक्त प्लॉट पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा है तो इसके द्वारा सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त प्लॉट को श्रीमती राजबाला व सरोज द्वारा फर्जी अलॉटमेंट लेटर बनवाकर उसके आधार पर वर्ष-2020 में कन्वीनयंस डीड पंजीकृत करवाककर उपरोक्त प्लॉट को दिनांक 21.07.2025 को नीना चावला को 03 करोड़ 40 लाख रूपये में बेच दिया। यह फर्जीवाड़ा सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी सुतीक्षन सक्सेना के साथ मिलकर किया गया है।


पुलिस थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम  में अभियोग अंकित: उपरोक्त सम्बन्ध में पुलिस थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित गया।


आरोपी की गिरफ्तारी: आर्थिक अपराध शाखा-I, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुलिस प्रणाली का प्रयोग करते हुए पुलिस टीम द्वारा एकत्रित किए गए साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 03.02.2026 को जीरकपुर, पंजाब से उपरोक्त अभियोग में फर्जीवाड़ा करके ठगी करने वाली 01 आरोपित महिला को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान *सरोज देवी (उम्र-50 वर्ष, शिक्षा-एम.फिल.) निवासी सैक्टर-55, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में हुई। 


आरोपित महिला से पुलिस पूछताछ: प्रारंभिक पूछताछ में उक्त आरोपित महिला ने बताया कि इसने वर्ष-2004 में एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर का पद ग्रहण किया था व वर्तमान में यह डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर के पद पर बहादुरगढ़, झज्झर में तैनात थी और अभी इसका  ट्रांसफर नारनौल (महेंद्रगढ़) में हुआ था। आरोपित ने यह भी बताया कि उपरोक्त अभियोग में इसने सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी अलॉटमेंट लेटर बनाया व उसके आधार पर उस प्लॉट की कन्वीनयंस डीड पंजीकृत करवाकर उपरोक्त प्लॉट को अपने व अन्य साथी राजबाला के नाम करवा लिया व उस प्लॉट को 03 करोड़ 40 लाख रूपये में किसी अन्य को बेच दिया, जिसमें में इसके हिस्से 01 करोड़ 70 लाख रूपये आए थे।


आगामी कार्यवाही: पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त गिरफ्तार आरोपी महिला को दिनांक 03.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपित से इसके अन्य साथी अरोपियों की पहचान, अन्य संभावित वारदातों का खुलासा, ठगी की गई राशि व संबंधित दस्तावेजों की बरामदगी के लिए विस्तृत पूछताछ की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال