‘नारी प्रभा सम्मान 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को बी. प्रभा फाउंडेशन द्वारा किया गया सम्मानित
गुरुग्राम। समाज में महिलाओं के साहस, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से “नारी प्रभा सम्मान 2026” का भव्य आयोजन गुरुग्राम स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार, ड्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बी.प्रभा फाउंडेशन के संस्थापक अरविन्द चंदन पत्रकार एवं प्रियंका द्विवेदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नित्या पाठक (कार्यकारी संयोजक - सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन ), परमा शिवन (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, ग्रुप सेंटर -गुरुग्राम ), डॉ . प्रदीप भारद्वाज (CEO -सिक्स सिग्मा हेअल्थीकेयर ) तथा एस.के. गौतम (सदस्य - राज्य विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा लिए उ•प्र•)) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं तथा ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में धर्मेंद्र कौशिक (डायरेक्ट - जी ए वी पब्लिक स्कूल ) , डॉ डी. पी. गोयल (संस्थापक - कैनविन फाउंडेशन ), बेगराज यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा), ओम प्रकाश कथूरिया (चेयरमैन- ओम स्वीट्स ), देवेंदर कौशिक (समाज सेवक ), पुष्पा अंतिल (प्रिंसिपल -द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज), आर. के. राघव (डायरेक्टर - राघव डायगोनोसिस ), के.के. गाँधी, तिलक राज बांगा , अरविन्द अरोड़ा (जूनियर अमिताभ बच्चन), अलका हूडा, धर्मेंद्र फौजी (समाज सेवक), विजय कोच सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर 25 से अधिक CRPF वीर नारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की पत्नियाँ, महिला खिलाड़ी, शूटर तथा अन्य साहसी महिलाएँ शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सेवा, खेल, चिकित्सा तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 35 से भी अधिक महिलाओं को भी मंच से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान Central Reserve Police Force (CRPF) के मिलिट्री बैंड की विशेष प्रस्तुति ने कार्यक्रम को अत्यंत भव्य और यादगार बना दिया। बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने पूरे सभागार में उत्साह और गौरव का वातावरण उत्पन्न कर दिया, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने बेहद सराहा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में अरविन्द अरोड़ा, जो महानायक अमिताभ बच्चन के हमशक्ल के रूप में प्रसिद्ध हैं, ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे सभागार का दिल जीत लिया। उनकी दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खड़े होकर तालियों के साथ सराहा और उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में M3M फाउंडेशन की “लाला की रसोई” का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, लाला की रसोई द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए भोजन व्यवस्था में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “नारी प्रभा सम्मान” का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
अंत में सभी गणमान्य अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों तथा उपस्थित जनसमूह के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल और गरिमामय रूप से सम्पन्न हुआ। आयोजक अरविन्द चंदन पत्रकार व प्रियंका द्विवेदी ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
