ग्रीन गुरुग्राम अभियान के साथ रोटरी क्लब सिविल लाइन की नई कार्यकारिणी का आगाज़

 ग्रीन गुरुग्राम अभियान के साथ रोटरी क्लब सिविल लाइन की नई कार्यकारिणी का आगाज़

गुरुग्राम। रोटरी क्लब सिविल लाइन गुरुग्राम की नई कार्यकारिणी के प्रधान बने सतबीर महलावत ने अपने कार्यकाल की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ की। इसी कड़ी में सेक्टर-102 स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सतबीर महलावत ने कहा कि उनका उद्देश्य “ग्रीन गुरुग्राम” अभियान को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शहर में बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और हराभरा बनाया जा सके। इसके साथ ही सुमन दहिया ने बताया लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर भी लगाए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा रोटरी क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और आने वाले समय में कई जनहित कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर सुमन दहिया, सनी, शालिनी मेहता, रविंद्र जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال