स्थानांतरण पर पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने दी शुभकामनाएं, कार्यों की सराहना की

 स्थानांतरण पर पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई

पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने दी शुभकामनाएं, कार्यों की सराहना की

गुरुग्राम, 03 अप्रैल 2026:

पुलिस आयुक्त कार्यालय गुरुग्राम में शुक्रवार को स्थानांतरित होने वाले पुलिस अधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा (IPS) ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान स्थानांतरण के क्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय गुरुग्राम डॉ. अर्पित जैन (IPS) का तबादला पुलिस अधीक्षक नूंह, पुलिस उपायुक्त पूर्व गुरुग्राम गौरव राजपुरोहित (IPS) का तबादला पुलिस अधीक्षक रोहतक तथा पुलिस उपायुक्त मानेसर दीपक जेवरिया (IPS) का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक नारनौल किया गया है।

इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त यातायात गुरुग्राम डॉ. राजेश मोहन (IPS) का स्थानांतरण पुलिस उपायुक्त अपराध फरीदाबाद के पद पर किया गया है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय रही है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए गुरुग्राम में बिताए समय को यादगार बताया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال