सर्वसमाज को साथ लेकर निकालेंगे अम्बेडकर जयंती पर यात्रा - मनीष सैदपुर
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री मनीष सैदपुर भव्य यात्रा निकालेंगे मनीष ने मीडिया से बात करते हुए बताया की 14 तारीख को प्रातः 9 बजे अपने कार्यालय गढ़ी बुढेड़ा रोड से यात्रा प्रारंभ करेंगे और फर्रुखनगर व आस पास के गाँवों में होते हुए यात्रा को कार्यालय पर ही समाप्त करेंगे मनीष ने बताया कि यह यात्रा डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुँचाने के लिए की जाएगी इस यात्रा के दौरान उनकी पूरी टीम उनके साथ रहेगी और लगभग 300 से अधिक गाड़ियाँ यात्रा में रहेगी यह यात्रा सभी समाज को साथ लेकर निकली जाएगी यात्रा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री सर्वप्रिय त्यागी जी उपस्थित रहेंगे यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं यात्रा के माध्यम से समाज में एकता की भावना का संदेश भी दिया जाएगा जिससे की में समाज में कोई भेद भाव ना रहें मनीष ने बताया की यह यात्रा भव्य रूप में होगी और ऐतिहासिक रहेगी।
