गुरुग्राम/नई दिल्ली, संवाददाता:
गुरुग्राम की दो प्रतिष्ठित फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टरों को आज देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांस हेल्थकेयर एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज के दौरान आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
सम्मानित होने वाली विशेषज्ञों में डॉ. रचना सेठी गेरा और डॉ. गेयता श्रीवास्तव शामिल हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य सेवा और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान
डॉ. रचना सेठी गेरा को स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके लंबे समय से समर्पित योगदान और सेवा भावना के लिए ‘चिकित्सा सेवा सम्मान’ से नवाजा जाएगा। वह एक अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट होने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
बेहतर क्लीनिकल सेवाओं के लिए सम्मान
वहीं, डॉ. गेयता श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट नैदानिक कौशल और मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए ‘बेस्ट क्लीनीसियन अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
गुरुग्राम के लिए गर्व का पल
AIIMS जैसे प्रतिष्ठित मंच पर यह सम्मान मिलना न केवल दोनों डॉक्टरों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि गुरुग्राम के चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं, जहां फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों पर चर्चा की जा रही है।
चिकित्सा जगत में दोनों डॉक्टरों के प्रयासों और समाज कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की जा रही है।
