कॉग्निएबल द्वारा अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

 कॉग्निएबल द्वारा अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित



“परिवारों को सशक्त बनाना, उज्ज्वल भविष्य का निर्माण”


रेवाड़ी: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से, कॉग्निएबल द्वारा बाल भवन, मॉडल टाउन, रेवाड़ी में विशेष पैरेंट अवेयरनेस प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस ऑटिज़्म, सेरेब्रल पाल्सी और डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों को समझने और उनके बेहतर समर्थन के तरीकों पर रहा।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. समीक्षा ने अभिभावकों को बच्चों में शुरुआती रेड फ्लैग्स की पहचान करने और सही समय पर इंटरवेंशन लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


वहीं, डॉ. विवेक झा, (एचओडी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पीच एंड लैंग्वेज पैथोलॉजी, एसजीटी यूनिवर्सिटी) ने अभिभावकों को बच्चों के आयु-उपयुक्त स्पीच और लैंग्वेज डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए उपयोगी टिप्स साझा किए।


इस सत्र के माध्यम से अभिभावकों को सही जानकारी, शुरुआती लक्षणों की पहचान तथा घर और समाज में बच्चों के विकास को बढ़ावा देने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत:


बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का मंच पर शानदार प्रदर्शन किया।

अभिभावकों को विशेषज्ञों के साथ संवाद करने और महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करने का अवसर मिला।

एक रोचक पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विशेषज्ञों ने अपने अनुभव, विचार और समाधान साझा किए।


इस अवसर पर कॉग्निएबल के CEO डॉ. हिमांशु खुराना ने कहा,

"जब अभिभावक जागरूक होते हैं, तो वे अपने बच्चों के लिए एक मजबूत और सहायक वातावरण तैयार कर पाते हैं। हमारा उद्देश्य हर परिवार को सही दिशा और सहयोग प्रदान करना है, ताकि हर बच्चा अपनी पूरी क्षमता तक पहुँच सके।"


कार्यक्रम के अंत में आयोजक सीमा यादव और आरती जी ने सभी अभिभावकों, डॉक्टरों एवं पूरी टीम का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।


यह कार्यक्रम अभिभावकों के लिए सीखने, जुड़ने और साथ मिलकर आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال