कादीपुर की इंडस्ट्री को बड़ी राहत, नया पोर्टल बना सहारा
गुरुग्राम। कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष व समाजसेवी श्रीपाल शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा अनियमित औद्योगिक क्षेत्रों के लिए पहले बनाए गए पोर्टल में कई तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी कठिनाइयां थीं, जिससे उद्यमियों को आवेदन करना आसान नहीं था।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब नया पोर्टल दोबारा लॉन्च किया है, जो पहले के मुकाबले अधिक सरल और उपयोगकर्ता अनुकूल है। इससे गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश के हजारों छोटे-छोटे उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा।
श्रीपाल शर्मा के अनुसार, यह मांग औद्योगिक संगठनों की ओर से लंबे समय से उठाई जा रही थी, जिसे अब सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि नए पोर्टल में भी किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसे सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और उसका समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में पहले के मुकाबले सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां सरकार और अधिकारी दोनों ही उद्योगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं।
श्रीपाल शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को नियमित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, गुरुग्राम की ओर से सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही उन सभी औद्योगिक संगठनों और प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद किया गया, जिन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में सहयोग
