PFTI का ग्लोबल मिशन तेज: ऑस्ट्रेलिया में मजबूत उपस्थिति, भारतीय उद्योगों को मिलेगा नया अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म

PFTI का ग्लोबल मिशन तेज: ऑस्ट्रेलिया में मजबूत उपस्थिति, भारतीय उद्योगों को मिलेगा नया अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म



प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (PFTI) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। मेलबर्न में भारतीय उद्योगों के लिए नए अवसरों और वैश्विक सहयोग के रास्ते अब तेजी से खुलते नजर आ रहे हैं।


इस महत्वपूर्ण पहल पर श्री दीपक मैनी, चेयरमैन, PFTI ने कहा, “कनाडा और जापान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में PFTI की उपस्थिति हमारे ग्लोबल विजन को मजबूती दे रही है। यह भारतीय उद्योगों के लिए बड़े अवसरों का संकेत है।”


इसी क्रम में मेलबर्न स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में PFTI प्रतिनिधिमंडल की एक उच्चस्तरीय और सफल बैठक श्री अनिश रंजन, काउंसलर जनरल, भारत, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) के साथ संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व श्री जगत पाल सिंह, स्ट्रेटेजिक एडवाइजर - नेशनल एवं इंटरनेशनल अलायंसेस, PFTI ने किया। बैठक के दौरान श्री जगत पाल सिंह ने PFTI के विजन, कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और उद्योग जगत में संगठन द्वारा किए जा रहे प्रभावशाली कार्यों का तथ्यात्मक प्रस्तुतीकरण किया।


इस पर श्री अनिश रंजन ने PFTI के प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग और हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि PFTI एक विस्तृत प्रतिनिधिमंडल के साथ पुनः ऑस्ट्रेलिया आए, ताकि फोकस्ड B2B मीटिंग्स, रणनीतिक साझेदारियां और ठोस व्यापारिक अवसरों को आगे बढ़ाया जा सके।


इसी क्रम में एडवोकेट आर. एल. शर्मा, डायरेक्टर जनरल, PFTI ने इसके व्यावहारिक पहलू पर जोर देते हुए कहा, “अब अगला चरण स्पष्ट है—इंडस्ट्री-टू-इंडस्ट्री कनेक्ट, सेक्टर-विशिष्ट मीटिंग्स और ऐसे मॉडल्स विकसित करना, जिनसे MSMEs सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश कर सकें।”


वहीं डॉ. एस. पी. अग्रवाल, वाइस चेयरमैन, PFTI ने इस पहल के कूटनीतिक और संबंधात्मक पक्ष को रेखांकित करते हुए कहा,

“यह पहल केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वास, सहयोग और दीर्घकालिक संस्थागत रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम बनेगी।”


इस उपलब्धि पर डॉ. अंशुल धींगरा, डायरेक्टर, PFTI ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंध भारतीय उद्योगों के लिए नए बाजार, टेक्नोलॉजी साझेदारी और निर्यात के बड़े अवसर खोल रहे हैं—अब आवश्यकता है कि इन अवसरों को संरचित तरीके से तेजी से व्यवसाय में बदला जाए।”


PFTI का यह कदम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि संगठन अब केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं, बल्कि एक स्ट्रक्चर्ड ग्लोबल इकोसिस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो भारतीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال