गुरुग्राम, 19 अप्रैल 2026
भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन, गुरुग्राम द्वारा श्री सनातन धर्म शिव मंदिर, आनंद गार्डन, सेक्टर-105, गुरुग्राम में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंदिर प्रधान व प्रदेश सचिव श्री नरेंद्र गौड़ जी के सानिध्य में यह संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं यजमान के रूप में पंडित मुकेश शर्मा (सिलोखरा वाले), संरक्षक – विप्र फाउंडेशन हरियाणा उपस्थित रहे। उनका पटका पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमाला भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विप्र फाउंडेशन गुरुग्राम के महामंत्री एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के आचार्य पंडित राधे एवं पंडित कमलेश जी के सान्निध्य व देखरेख में विधिवत हवन पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात मंगल आरती का आयोजन किया गया तथा भगवान को भंडारे का भोग अर्पित किया गया।
प्रसाद स्वरूप कढ़ी-चावल के भंडारे का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया, जिसकी संपूर्ण व्यवस्था शिवम वशिष्ठ, प्रणव वशिष्ठ एवं युवा टीम द्वारा सुचारु रूप से की गई।
इस धार्मिक आयोजन में विप्र फाउंडेशन की पूरी टीम के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में राम अवतार शर्मा, चेतन शर्मा, पवन अत्री, अनिल अत्री, सोहनलाल गौड़ (उर्फ सोनू), नरेंद्र वशिष्ठ, कृष्ण भारद्वाज, गोविंद वशिष्ठ, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रदीप शर्मा एवं जयमंत मुदगिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं भक्तजन शामिल रहे।
सभी के सहयोग से यह धार्मिक कार्यक्रम अत्यंत भव्य, सफल एवं मंगलमय वातावरण में संपन्न हुआ।
