सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का शानदार परिणाम ,सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में समारोह

 गुरुग्राम। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का शानदार परिणाम आने के बाद सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के चेयरमैन संदीप कुमार ने कहा कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि केवल अधिक अंक लाने की होड़ में न पड़ें, बल्कि अच्छे संस्कारों के साथ अपने भविष्य को मजबूत बनाएं।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडी इंटरनेशनल स्कूल से निदेशक यशपाल यादव, रेखा यादव, विजडम स्टार स्कूल से सुंदर नेहरा, क्लस्टर हैड सुमन शर्मा,स्थानीय पार्षद रविंद्र यादव, रेनबो स्कूल से प्रतिमा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और ट्रॉफी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का दिल जीत लिया। स्कूल की इस पहल की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। अभिभावकों ने विशेष रूप से स्कूल की प्रधान अध्यापिका सुमन के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक प्रीति कुमारी एवं प्रबंध निदेशक कल्पना कुमारी, आर पी, पूजा सिंह, ज्योति दीक्षित, भगत सर, अंजू सिसोदिया, रूपा, पूजा खन्ना, भी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال