शिक्षा के प्रति पे्ररित करेगी महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाएं

 शिक्षा के प्रति पे्ररित करेगी महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाएं 

-जिला के गांव मौजाबाद के सरकारी स्कूल में लगाई गई दोनों हस्तियों की प्रतिमाएं



गुरुग्राम। शिक्षा के प्रति अलख जगाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाएं जिला के गांव मौजाबाद स्थित सरकारी स्कूल में स्थापित की गई। इस कार्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधे श्याम एवं विद्यालय परिवार, सरपंच एवं समस्त ग्रामवासियों और समाज उत्थान न्यास संस्था, रेवाड़ी स्वीट्स प्रतिष्ठान ओर गुरुग्राम के समाजसेवियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम किशन लिडर ने की। प्रधान शेर सिंह मंच संचालन ब्लॉक प्रधान कृष्ण मौजाबाद ने किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों ओर अतिथियों को पौधे भेंट किये गए इस अवसर स्कूल के सभी बच्चों को जूते भी वितरित किए गए।   

महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर मौजाबाद के सरकारी स्कूल में आयोजित एक सादे समारोह में महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इस कार्यक्रम में रेवाड़ी स्वीट्स प्रतिष्ठान के संचालक सोनू सैनी, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी सुरेंद्र सैनी व फर्रुखनगर पालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी, प्रधान सैनी युवा संगठन ओ.पी. सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। फर्रुखनगर से समाजसेवी मदन लाल, पार्षद होशियार, पार्षद जसवंत फर्रुखनगर से समाजसेवी मदन लाल सैनी, उद्योगपति नरेंद्र दत्त सैनी, सी.ए. संदीप, सी.ए. सुनील, समाजसेवी सी.एस. सुकेश सैनी, व्यवसायी कृष्ण सैनी झाड़सा, समाजसेवी राकेश सैनी, पूर्व प्रधान चेतराम सैनी, प्रधान सैनी सभा रेवाड़ी मनोज, आकाश सैनी न्यायाधिकरण सदस्य गुरुग्राम, डॉ. सुरेश सीएम विंडो पर्सन, बिमला सैनी सीएम विंडो पर्सन, पारस बक्शी, समाजसेवीका लक्ष्मी ताई, कस्टम अधिकारी अंकुश सैनी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। सभी का सहयोग भी रहा। 

स्वामी सुशील गिरी सच्चिदानंद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले के जीवन का एक-एक पल सर्वसमाज के लिए प्रेरणादायक है। शिक्षा को उन्होंने सबसे बड़ा हथियार बनाकर इसकी अलख जगाई। हर किसी को शिक्षा में मजबूत होना चाहिए। प्रधानाध्यापक राधे श्याम ने कहा कि हमारा यह दायित्व बनता है कि हम महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन के हर पहलू को समय-समय पर समाज में प्रचारित, प्रसारित करें। उनके जीवन में किए गए कार्यों से समाज में काफी सुधार आया। फर्रुखनगर पालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की यहां स्कूल में लगी प्रतिमाएं हर छात्र को पे्ररणा देंगी। हर कोई इन प्रतिमाओं से प्रेरित होकर अपने जीवन का एक लक्ष्य बना सकेगा और समाज में कुछ अलग करने की सोच से काम करेगा। गगनदीप सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी एक महान भारतीय समाज सुधारक, विचारक थे, जिन्हें सामाजिक क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने महिला शिक्षा, दलित उत्थान और जाति प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया, और 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उन्होंने हर उस वर्ग की भलाई के लिए काम किया, जो वंचित और शोषित था। इसलिए आज उनके विचार और कार्यों को देश-दुनिया याद करती है।  

संस्था के सलाहकार बुद्धराम और करण सिंह, महाबीर, हरेंद्र सैनी, कृष्ण सैनी, रामलाल, काबुल, सरपंच शेर सिंहकिशन कौशिक एक्स सरपंच, रामानंद, रामू, किशन चंद, सुरेश सेन, रघुवीर, रमेश, शगुन, रामलाल, मेनपाल पंच, धनीराम प्रजापति, जयकिशन एक्स सरपंच, रामानंद, रामू किशन, सुरेश रघुवीर, मनीष, हितेश सैनी, रवि सैनी हिसार वाले,मयक, विकास, जगप्रवेश, केशव, विकास, मयंक, केशव,मास्टर रघुवीर सैनी, बल्ली राम, कारोला, जाटोला, हेलीमंडी, मौजबाद, जैतपुर, नानुंकला, बसतपुर, पटौदी, नरहेड़ा, बोहड़ाकलां, सोहना, बादशपुर, सुल्तानपुर, झाड़सा, गुडग़ांव गांव, अशोक विहार, जैकमपुरा से समाज के लोगों ने जयंती में महान हस्तियों को नमन किया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال