“रोटरी सेंट्रल क्लब बना रहा है साक्षर, आत्मनिर्भर और स्वस्थ समाज”- दिनेश अग्रवाल
गुरुग्राम, रोटरी सेंट्रल क्लब द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य किए जा रहे हैं। क्लब का उद्देश्य केवल सेवा तक सीमित न होकर लोगों को साक्षर, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
रोटरी स्टिचिंग सेंटर के अध्यक्ष वरिष्ठ रोटेरियन दिनेश अग्रवाल ने बताया कि रोटरी सेंट्रल क्लब द्वारा किए जा रहे सभी सेवा कार्यों के पीछे क्लब के समर्पित नेतृत्व की अथक लगन, मेहनत, विश्वास एवं डेडिकेशन निहित है। विशेष रूप से वरिष्ठ रोटेरियन पूर्व अध्यक्ष श्री सुभाष वर्मा जी की प्रेरणादायक भूमिका सराहनीय है, जिनके अनुभवी मार्गदर्शन में ये सभी कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं।
इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन जिंदल, जुगन वर्मा, पूजा राज एवं सुनीता अग्रवाल ने कहा कि सेंटर हेड प्रिंसिपल वरिंदर कौर के निर्देशन में सेंट्रल क्लब द्वारा संचालित स्टिचिंग सेंटर में वर्तमान में 24 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात ये महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
बी डी पाहुजा, संजीव अग्रवाल, आलोक कंसल, माधुरी पार्थी के मार्गदर्शन से प्रिंसिपल प्रीति शर्मा के कुशल निर्देशन में रोटरी सेंट्रल राष्ट्रहित स्कूल में लगभग 400 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जहां उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है।
पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र जैन, बी डी पाहुजा, सुभाष वर्मा, मुनीष खुल्लर एवं महालक्ष्मी मंदिर के महासचिव दिनेश अग्रवाल सहित सभी ने एक स्वर में कहा कि इस दिशा में प्रेरणा स्रोत के रूप में श्री अमित चौधरी जी का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है, जो आईटीआई पूसा दिल्ली में रोटरी क्लब के माध्यम से सफलता पूर्वक बड़ा इंडस्ट्रियल स्किल डेवलपमेंट सेंटर कई वर्षों से संचालित कर रहे हैं और अनेक लोगों को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखा रहे हैं। कदम कदम पर मेंन्टोर डॉक्टर सुशील खुराना जी द्वारा आत्मविश्वास को बढ़ाते रहना ही सेंट्रल क्लब की कामयाबी है।
रोटरी सेंट्रल क्लब की जागरूकता टीम अध्यक्ष विमला यादव, सुचारू नांगिया ने बताया कि उनकी टीम द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जाता है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
रोटरी ब्लड सेंटर के संस्थापक सदस्य रोटेरियन दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त, क्लब द्वारा स्थापित ब्लड सेंटर, थैलेसीमिया सेंटर एवं डायलिसिस सेंटर हजारों जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी सेवा प्रदान कर रहे हैं और मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
रोटेरियन सुभाष वर्मा के अनुसार रोटरी सेंट्रल क्लब शीघ्र ही एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर प्रारंभ करने जा रहा है, जहां सैकड़ों युवाओं एवं महिलाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी सेंट्रल क्लब भविष्य में भी समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में इसी प्रकार अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
