“सत्कार” – आत्मीयता, परंपरा और रोटरी भावना का अद्भुत संगम

 “सत्कार” – आत्मीयता, परंपरा और रोटरी भावना का अद्भुत संगम

(PELS 2026, आगरा से लौटते प्रतिनिधियों के लिए एक अविस्मरणीय पड़ाव)


डीजीएन डॉ. पुष्पा सेठी एवं डॉ. अशोक सेठी द्वारा रविवार, 5 अप्रैल 2026 को आयोजित पहला हाई-टी प्रोग्राम “सत्कार” वास्तव में अपने नाम के अनुरूप एक भव्य, गरिमामय और हृदयस्पर्शी आयोजन सिद्ध हुआ। 🌸✨

PELS 2026, आगरा के तीन दिवसीय ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सत्रों के पश्चात, वापसी यात्रा के दौरान यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए केवल एक विश्राम नहीं, बल्कि आत्मीयता, सम्मान और अपनत्व से भरा एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अत्यंत भव्य एवं पारंपरिक स्वागत से हुई, जहाँ

👉 DGE CA अजीत जालान एवं अंजू जालान

👉 District Governor डॉ रवि एवं मोनिका

👉 DGND धीरज एवं रश्मि

👉IPDG महेश त्रिखा एवं सुजाता त्रिखा

का मोतियों की माला पहनाकर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर को और भी विशेष बनाते हुए, District Governor AKS डॉ. रवि गुगनानी एवं क्लब प्रधान सुभाष चंद सिंगला ने 300 वर्ष पुरानी नगाड़े की गूंजती धुन एवं संगीत की ताल पर DGE अजीत जालान एवं PELS प्रतिनिधियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया—जो परंपरा और ऊर्जा का अद्भुत संगम था। 🥁🎶

अतिथियों का नृत्य करते हुए स्वागत, पटका पहनाकर अभिनंदन और उत्सवमय माहौल ने पूरे वातावरण को जीवंत और आनंदमय बना दिया। 💃🕺

कार्यक्रम की सबसे विशेष बात रही इसकी सुसंगठित योजना, सूक्ष्मतम विवरणों पर ध्यान, और स्नेहपूर्ण आतिथ्य।

अतिथियों ने विविध एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया !

पैरों की मालिश जैसी अनूठी व्यवस्था ने लंबी यात्रा की थकान को तुरंत दूर कर दिया !

🎶 मधुर संगीत और आत्मीय माहौल ने शाम को यादगार बना दिया !

सच ही कहा गया—

“PELS के साथ ‘सत्कार’ वास्तव में icing on the cake साबित हुआ।”

इस गरिमामयी अवसर पर अनेक वरिष्ठ रोटेरियन एवं पीडीजीज़ की उपस्थिति ने आयोजन को और भी ऊँचाई प्रदान की।

विशेष रूप से PDG डॉ. सुशील खुराना, PDG विनय भाटिया एवं पुनीता भाटिया (DLF), IPDG महेश त्रिखा एवं सुजाता त्रिखा, PDG अशोक कंटूर, PDG रवि चौधरी, PDG सुधीर मंगला एवं सुनीता मंगला, PDG संजीव राय मेहरा एवं श्रीमती रीटा मेहरा, सहित सभी गणमान्य अतिथियों ने चौपाल बैठक का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की मुक्तकंठ से सराहा।

अनेक प्रतिभागियों के शब्दों में, यह आयोजन—

👉 “सिर्फ एक पड़ाव नहीं, बल्कि एक यादगार मंज़िल”

👉 “Rotary Fellowship की जीवंत मिसाल”

👉 “जहाँ हर अतिथि परिवार का हिस्सा बन गया”

डॉ. पुष्पा सेठी जी एवं डॉ. अशोक सेठी जी की व्यक्तिगत देखभाल, स्नेहपूर्ण व्यवहार और विनम्र नेतृत्व ने सभी के हृदय को छू लिया। यह आयोजन उनके आने वाले रोटरी वर्ष के लिए उनकी दृष्टि, ऊर्जा और सेवा भावना का एक सुंदर परिचय भी था।

इस अवसर पर DGND डॉ. पुष्पा सेठी जी ने अपने आगामी कार्यकाल हेतु

👉 PDG डॉ. सुशील खुराना को DLF,

👉 डॉ. मनदीप किशोर गोयल को District Secretary,

👉 मनीष अग्रवाल को Joint Secretary

👉परवीन सांघी को इवेंट चेयर एवं सचिन जैन को इवेंट को-चेयर 

नियुक्त करने की घोषणा की, जिसका सदन ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। 👏✨

रोटरी क्लब गुरुग्राम के समर्पित रोटेरियनों—पी डी जी डॉ. सुशील खुराना, PP डॉ. मनदीप किशोर गोयल, दीपाली गोयल, शालु अग्रवाल, मनोनीत प्रधान डॉ. कपिल लाल, चयनित प्रधान डॉ. सविता चोपड़ा, पीपी हितेश जैन, मोहित खुल्लर, मीनाक्षी खुल्लर, पीपी ओ.पी. पाहवा, सचिव राजीव कुमार गुप्ता, AKS अरुण जैन, पीपी अनिल जैन, पी पी मनीष अग्रवाल, पंकज भाटिया, पी पी परमजीत ओबेरॉय, प्रधान सुभाष चंद सिंगला, पी पी रजनीश शर्मा, पी पी अलका जैन, सुषमा जैन, प्रीति भाटिया, वीणा सिंगला, पूजा गुप्ता, रोहित जैन आदि ने इस आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।


साथ ही आयोजन समिति के रूप में DG AKS डॉ रवि , DGND धीरज , IPDG महेश त्रिखा, डॉ. मनदीप किशोर गोयल, मनीष गर्ग, परवीन संघी, अंजलि जैन, सचिन जैन, District Secretary संजीव वाधवा एवं Executive Secretary हनीश महिंद्रू सहित अनेक साथियों ने अपने समर्पण और टीमवर्क से कार्यक्रम को उत्कृष्टता प्रदान की।

अंततः, “सत्कार” केवल एक हाई-टी नहीं था, बल्कि—

✨ अपनत्व का उत्सव

✨ परंपरा और आधुनिकता का संगम

✨ और रोटरी बंधुत्व की जीवंत अनुभूति

“जहाँ आतिथ्य दिल से हो, वहाँ हर पड़ाव एक यादगार बन जाता है।”


डॉ. पुष्पा सेठी जी, डॉ. अशोक सेठी जी, रोटरी क्लब गुरुग्राम एवं उनकी पूरी डिस्ट्रिक्ट टीम ने इस अविस्मरणीय आयोजन हेतु सभी डेलीगेट्स एवं नव-चयनित प्रधानों का हार्दिक धन्यवाद किया एवं उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال