पंजाबी बिरादरी महा संगठन ने लगाया हेल्थ कैंप: बोधराज सीकरी

 पंजाबी बिरादरी महा संगठन जो की निरंतर सामाजिक ,धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य बिना किसी भेदभाव , बिना किसी जाति वर्ग के सब को साथ लेकर कर रही है, उसी कड़ी में आज  संगठन के अध्यक्ष श्री बोध  राज सीकरी की अगुवाई में प्रधान श्री ओम प्रकाश कथूरिया, वरिष्ठ  उप -प्रधान श्री प्रमोद सलूजा ,महामंत्री श्री राम लाल ग्रोवर, महामंत्री श्री गजेंद्र गोसाई की संयुक्त टीम के द्वारा आज 23वां नि: शुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप गुरुग्राम के पारस हॉस्पिटल के सुयोग्य डॉक्टरों की टीम के सहयोग से चोटी पंचायत धर्मशाला मदन पुरी न्यू कॉलोनी रोड गुडगाँव में प्रातः 10:30 बजे से 3:00 बजे तक लगातार चलता रहा‌। पंजाबी बिरादरी महा संगठन गुरुग्राम के अध्यक्ष श्री बोध राज सीकरी,  

प्रधान श्री ओम प्रकाश कथूरिया  व वरिष्ठ उप प्रधान श्री प्रमोद सलूजा जी के साथ सभी डॉक्टर्स की टीम को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया जिसमें पारस हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तान्या, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवेंद्र, सामान्य चिकित्सक डॉक्टर पंकज, मार्केटिंग मैनेजर सुष्मिता, नर्सिंग स्टाफ में डॉक्टर अबरीना,डॉक्टर हंसराम लैब टेस्टिंग के लिए डॉक्टर हितेश,दांतों के डॉक्टर की टीम में डॉक्टर राहुल, डॉ तनीषा व डॉ हरिहर, आंखों के  डॉक्टर पवन द्वारा आए हुए रोगियों को चैक किया गया और मैनकाइंड फार्मा की ओर से श्री दीपक कुमार सीनियर एग्जीक्यूटिव एवं अरुण कुमार एग्जीक्यूटिव जो की मैनकाइंड फार्मा की ओर नि: शुल्क दवाईयों का वितरण कर रहे थे l उनका स्वागत भी बिरादरी द्वारा   किया गया ।जिन-जिन रोगियों को डॉक्टर ने जो जो दवाइयां लिख कर दी वह निशुल्क वितरण की गई।

       

आज के कैंप में 230 रोगियों ने इसका लाभ उठाया जिसमें लगभग 79 रोगियों ने अपनी आंखों की जांच कराई , 105 रोगियों ने सामान्य चिकित्सक से जांच कराई, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवेंद्र से 16 बच्चों की जांच की गई 30 रोगियों ने अपनी दांतों की जांच डॉक्टर राहुल, डॉ तनीषा डॉक्टर हरिहर द्वारा की गई‌।  

पारस हॉस्पिटल  की ओर आई  टीम को पारस हॉस्पिटल की मार्केटिंग मैनेजर सुष्मिता ने सभी को साथ लेकर इसको सफल बनाने में पूर्ण रूप से अपना सहयोग किया ।आज के कैंप में पंजाबी बिरादरी महा संगठन की ओर से श्री सुरेंद्र खुल्लर , श्री सी.बी. मनचंदा,श्री रमेश कामरा, श्री राजकुमार कथूरिया,श्री भीमसेन कामरा, श्री हेमंत मोंगिया, श्री अनिल कुमार, श्री रमेश कुमार, श्री सुभाष नागपाल, श्री रवि मिनोचा, श्री राजेंद्र बजाज,  श्री गौरी शंकर, श्री गुलशन मेहता, श्री दीपक चुटानी, श्री हरीश वर्मा, श्री प्रीतम वर्मा, श्री मनमोहन, श्री संजय तनेजा, श्री नीलू बुद्धिराजा,श्री निर्मल,श्री आत्म प्रकाश, व पंजाबी बिरादरी महा संगठन के महिला प्रकोष्ठ से सह संयोजिका रचना बजाज उपस्थिति रही व उनके साथ श्रीमती सिमरन बजाज,श्रीमती गीता हसीजा ने बखूबी से उनका साथ निभाया ।

      

श्री बोधराज सीकरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाबी बिरादरी महासंगठन नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को लेकर प्रधान ओम प्रकाश कथूरिया, वरिष्ठ उप प्रधान प्रमोद सलूजा एवं पूरी टीम को साथ लेकर जनकल्याण के कार्यों में लगे हुए हैं व भविष्य में भी इसी प्रकार योजना बंद्ध तरीके से समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेते हैं ।

      अंत में श्री ओम प्रकाश कथूरिया ,प्रधान पंजाबी बिरादरी महासंगठन, गुरुग्राम ने  पारस हॉस्पिटल से आए हुए सभी डॉक्टर्स टीम  का तह- दिल से आभार व्यक्त किया और यह भी आश्वासन लिया कि जन हित के कार्यों के लिए हम कभी भी आपको याद करें तो आप हमारे साथ इसी प्रकार सेवा भाव से कार्य करते रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال