समाज उत्थान न्यास संस्था 11 अप्रैल को मनाएगी ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती

 समाज उत्थान न्यास संस्था 11 अप्रैल को मनाएगी ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती



-जयंती मनाने की तैयारियों के लिए समाज उत्थान न्यास की हुई बैठक


गुरुग्राम। आगामी 11 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर गांव मौजाबाद में समाज उत्थान न्यास की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक रामकिशन लीडर ने की। इसमें ब्लॉक टीम मौजाबाद, जैतपुर के साथ समस्त गुरुग्राम के सदस्य मौजूद रहे।


संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण सैनी ने बैठक में बताया कि 11 अप्रैल 2026 महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले ओर सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके समारोह शुरू होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को पौधे वितरण किये जायेंगे बैठक में मौजूद सभी सदस्यों, पदाधिकारियों की समारोह के लिए जिम्मेदारियां लगाई गई। 

संस्था के संस्थापक प्रधान गगनदीप सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ओर सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संस्था का हमेशा प्रयास रहता है। बच्चों, युवाओं को यह पता होना चाहिए कि हमारे महापुरुषों ने समाज के उत्थान के लिए क्या-क्या काम किए हैं। बैठक में संस्था के सहलाकर बुधराम, प्रधान शेर सिंह, सुभाष, ख़ुशी राम, सूबे सिंह, विमल पंच मौजाबाद, महेश,रमेश, समाजसेवी हरेंद्र सैनी जैतपुर, शुगन, रामलाल, जगदीश, वेदप्रकाश, सूबे सिंह सैनी, महावीर सैनी, कुलवंत सैनी, करण सिंह, नरेश सैनी, विजय,रवि हिसार वाले, हितेश सैनी, केशव, विकास, मयंक मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال