सुरक्षा सैनिक और सुपरवाईजर और सुरक्षा अधिकारी पद के लिए ब्लॉक स्तर पर मेले की तिथियाँ हुई निर्धारित
बागपत जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई 0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0 आई0 एस0 ) जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो भारत के अलावा विदेशों में भी सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है इस शिविर में सुरक्षा सैनिक /सुरक्षा सुपरवाईजर/सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
यह कैंप सभी विकास खण्डों में समय प्रातः 10:00 से 3:00बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जा रहा है। बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए , इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाईजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन हेतु दसवीं मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ उपस्थित होना है तथा चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून ट्रेनिंग सेंटर में रिपोर्ट करना है। जहाँ एन0 डी0 आर0 एफ0 के तहत सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग सभी प्रशिछुओ को दिया जाता है तथा इनका एक महीना का प्रशिक्षण के उपरांत 65 वर्ष की स्थायी नियुक्ति सरकारी संस्थान गैर सरकारी संस्थान में दी जाती है ,जहां नौकरी के दौरान 16000 से 25000 सेलरी के साथ पी0 एफ0, ग्रैच्युटी ,ई0 एस0 आई0, बीमा, एन्स्युरेंस, पेंशन,नौकरी के दौरान दो बच्चों को आई0 पी0 एस0 स्कूल में पढ़ाने की सुविधा नौकरी के दौरान दुर्घटना होने पर परिवार को एक लाख से लेकर छः लाख तक सहयोग राशि प्रदान की जाती है,
जिला के समस्त विकास खण्ड में सुरक्षा सैनिक/सुपरवाईजर /सुरक्षा अधिकारी के चयन प्रक्रिया हेतु दिनाक 13और 15अप्रैल 2026
विकास खण्ड बिनौली ,16और 17 अप्रैल 2026 को।
विकास खंड छपरौली में ,18और 20 अप्रैल को।
विकास खण्ड बड़ौत,21और 22अप्रैल को 2026 को
विकास खण्ड खेकड़ा में 23और 24 अप्रैल 2026 को
विकास खण्ड बागपत मे ,25 अप्रैल 2026 को विकास खण्ड पिलाना आयोजित किया जाएगा
श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं जिला समन्वयक अधिकारी ने समस्त विकास खण्ड अधिकारी को कैम्प के सफल आयोजन के लिए निर्देशित करते हुए उक्त तिथियों को निर्धारित की है।
अधिक जानकारी के लिए कमांडेंट कार्यालय के
मो. 9792450403 पर सम्पर्क कर सकते है
