गुरुग्राम बना भव्य संत सम्मेलन का साक्षी,हम बनायेंगे गुरुग्राम को धर्म का केंद्र - पंडित आदित्य पारीक
गुरुग्राम। श्री अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर में पाटोउत्सव के अवसर पर एक भव्य संत महासम्मेलन का आयोजन किया गया, श्री अंजनी पुत्र मंदिर की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से अनेक संत-महात्मा, धर्माचार्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस आयोजन का नेतृत्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित आदित्य पारिख एवं उनकी धर्मपत्नी निशा पारिख ने किया। कार्यक्रम के दौरान पंडित पारिख ने विश्वस्तरीय गौशाला निर्माण का संकल्प लिया, जिसे उपस्थित संतों ने सराहते हुए अपना आशीर्वाद और सहयोग प्रदान किया।
महासम्मेलन में सुप्रसिद्ध भजन गायक रसराज जी महाराज, डॉ. अनिरुद्ध आचार्य, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास जी महाराज, महंत दिन बंधु दास जी महाराज, कोतवाल मंगल जी,महंत गुरुप्रसाद जी पचोखरा धाम, एवं डॉ. शिवम साधक सहित अनेक संत-महात्माओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। संतों के प्रवचनों एवं भाई महावीर के भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के सूत्रधार आचार्य मनीषहरि जी ने कहा कि गुरुग्राम जैसे कॉर्पोरेट नगर में इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करते हैं और ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा प्रांत संघ चालक माननीय प्रताप जी रहे, वही कार्यकम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर नवल किशोर दास जी रहे,सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे धर्म और संस्कृति के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था द पावर ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के द्वारा सभी संतो को पौधे वितरित किए गए, संस्था की ओर से बॉबी जी, राजेश नेहरा जी, पंडित अमीर चंद , चंद्रशेखर आदि जन उपस्थित रहे
विशेष संयोग के रूप में इस दिन पंडित आदित्य पारिख की सुपुत्री का जन्मदिन भी संतों के सान्निध्य में मनाया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक मंगलमय हो गया। कार्यक्रम अखंड भंडारे का सकुशल आयोजन किया गया, कार्यक्रम मै क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद भाई महावीर यादव, विश्व हिंदू परिषद के अधिकारी, जन सेवा यूपी एकता मंच के अधिकारी , पूर्वांचल प्रकोष्ठ भाजपा से भाई राघवेंद्र,गोरक्षक बंधु सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी संतों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया,
