HPSC परीक्षा केंद्रों पर हिंदू परीक्षार्थियों के धार्मिक कलावा काटे जाने की घटना की विश्व हिंदू परिषद हरियाणा कड़ी निंदा करती है।



विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हरियाणा


दिनांक: 26 अप्रैल 2026


स्थान: गुरुग्राम, हरियाणा

HPSC परीक्षा केंद्रों पर हिंदू परीक्षार्थियों के धार्मिक कलावा काटे जाने की घटना की विश्व हिंदू परिषद हरियाणा कड़ी निंदा करती है।


आज हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा के दौरान गुरुग्राम के सेक्टर-32 स्थित सी.आर. मॉडल पब्लिक स्कूल सहित कुछ परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के धार्मिक कलावा/मौली को जबरन काट दिए जाने की अत्यंत दुखद और आपत्तिजनक घटनाएं सामने आई हैं।

विश्व हिंदू परिषद हरियाणा के प्रांत मंत्री ने इस घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा:

“यह घटना किसी भी प्रकार से स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। यदि स्कूल मनमानी कर रहे हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। एग्जाम की गाइडलाइंस का पालन होना चाहिए, परंतु "हिंदू परीक्षार्थियों पर आस्था पर प्रहार बिल्कुल अस्वीकार्य है।" परीक्षा संचालन करने वाली संस्था एवं संबंधित स्कूलों को इस विषय में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। हरियाणा सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई अवश्य करें। ऐसे तुगलक्की फरमान किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”

सनातन हिंदू धर्म में कलावा पूजा-पाठ, अनुष्ठान और मंदिर दर्शन के बाद बंधा पवित्र आशीर्वाद का प्रतीक है। यह छात्रों को आध्यात्मिक शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करता है। गाइडलाइंस में कहीं भी धार्मिक कलावा काटने का प्रावधान नहीं है, फिर भी इसे जबरन काटना संवैधानिक धार्मिक स्वतंत्रता (अनुच्छेद-25) का स्पष्ट उल्लंघन है।

विहिप हरियाणा मांग करती है कि:

HPSC एवं हरियाणा सरकार तुरंत मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए।

दोषी अधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

भविष्य में किसी भी परीक्षा में धार्मिक प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ न हो, इसका लिखित निर्देश जारी किया जाए।


“हिंदू आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال