राम नगर मंदिर RO वाटर फिल्टर प्लांट का शुभारंभ किया गया।



गुरुग्राम के राम नगर स्थित साईं बाबा मंदिर में आज जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए RO वाटर फिल्टर प्लांट का शुभारंभ किया गया। यह सराहनीय कार्य JTS Care Foundation के सहयोग से संपन्न हुआ।


इस अवसर पर राम नगर मंदिर समिति के प्रधान दीवान अरोड़ा जी ने कहा कि “जनसेवा ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है, और क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने आगे कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह RO प्लांट आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगा।


कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल को जनहित में एक मजबूत कदम बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।


यह RO प्लांट विशेष रूप से राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगा, जिससे क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार होगा।


राम नगर मंदिर समिति ने JTS Care Foundation का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने की बात कही।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال