मौसम सहरावत पुनः बने दिल्ली ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष
- हनुमान बेनीवाल का जताया आभार
गुरुग्राम। पालम विहार के रहने वाले मौसम सहरावत को दिल्ली बॉक्सिंग फेडरेशन के चेयरमैन की ओर से ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है। इसकी जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने फेडरेशन के अध्यक्ष कुलदीप वत्स और सांसद नागौर हनुमान बेनीवाल का धन्यवाद दिया है। नवंबर माह के अंत में संगठन के अध्यक्ष की ओर से यह जिम्मेदारी दी गई थी। उनकी ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा है संगठन की जिम्मेदारी को निभाने के साथ उसे और मजबूत बनाएंगे।
वह 2010 से 2029 तक दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन के सदस्य हैं। वर्ष 2014 से 2017 तक दिल्ली राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आयोजन में सफलतापूर्वक भूमिका निभाई थी। मौसम सहरावत ऑस्ट्रेलिया एडिथ कोवान विश्वविद्यालय से हॉस्पिटैलिटी व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में स्नातक हैं। उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने उन्हें ओबीसी कमीशन का सलाहकार पहले से ही नियुक्त किया है। सहरावत के पिता राम नारायण सहरावत नांगल देवत गांव के सरपंच और महरौली ब्लॉक समिति के चेयरमैन थे। यह मूल रूप से नांगल देवत गांव के हैं जो अब वसंत कुंज में बदल गया है। अब वह गुरुग्राम के पालम विहार में परिवार के साथ रहते हैं।
