पंजाबी बिरादरी महा संगठन गुरुग्राम द्वारा अद्भुत, अकल्पनीय और विलक्षण सेवा के परिकल्प का संकल्प - बोध राज सीकरी, अध्यक्ष, ओम प्रकाश कथूरिया, प्रधान और प्रमोद सलूजा, वरिष्ठ उप-प्रधान की अगुवाई में हुआ बैठक का भव्य आयोजन ।
लक्ष्य : नर सेवा नारायण सेवा ।
आज पंजाबी बिरादरी महा संगठन की कार्यकारिणी के बैठक डेरावाल भवन, प्रताप नगर, गुरुग्राम में आयोजित हुई। जिसमे जहाँ एक ओर कोषाध्यक्ष श्री संदीप कुमार ने वार्षिक लेखा-जोखा सुनाया और जिसे सभी ने करतल ध्वनि से पारित किया वहा दूसरी ओर महामंत्री श्री राम लाल ग्रोवर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बिरादरी निरन्तर विभिन्न सामाजिक कार्यो में अपना समाज के असहाय और वंचित लोगो के लिए प्रयासरत है । एक ओर तीन-तीन डिस्पेंसरीज डेरावल भवन में जिसका कार्यभार रवि मिनोचा, गंगा गिरी कुटिया में जिसका कार्यभार श्री रमेश कुमार और हनुमान मंदिर, मदनपुरी जिसका उत्तरदायित्व श्री राम लाल ग्रोवर ख़ुद देख रहे है । तीनो डिस्पेंसरी में औसतन 90-100 रोगियों का इलाज बिरादरी कर रही है, जिसमे न केवल डॉक्टर की सलाह मुफ्त दी जाती है, बल्कि मैनकाइंड फार्मा कंपनी द्वारा सभी रोगियो को मुफ्त दवा भी दी जाती है । ये सेवा बिना किसी जाति के भेदभाव के दी जा रही है ।
इस प्रकार एम्बुलेंस सेवा भी किसी भी वर्ग को या जाति के निःशुल्क दी जा रही है जिसका समन्वय श्री सुभाष गांधी से कर रहे है । यह एम्बुलेंस श्री दिनेश नागपाल के परिवार ने भेंट की थी । पेट्रोल-डीजल और मेंटेनेंस की सेवा डॉक्टर परमेश्वर अरोड़ा करते है ।
इसी प्रकार श्मशान घाट को एक शव वाहन बिरादरी ने दिया है जहाँ गरीबो के पार्थिव शरीर को यह सेवा फ्री दी जा रही है, का कार्यभार श्री अनिल कुमार संभाल रहे है । यह सेवा खरबंदा परिवार ने की थी ।
बिरादरी गौशाला सेवा, गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा का खर्चा, त्यौहार का आयोजन समय-समय पर करती रहती है । संक्रांति पर बिरादरी सभी आर्य समाज मंदिरों को केंद्रीय सभा के माध्यम से घी और सामग्री की सेवा हर वर्ष कर रही है । निर्जला एकादशी पर सभी सनातन धर्म मंदिरों को भेंह-आलू की सेवा करती है । इन सेवाओं का समन्वय श्री सुरिंदर खुल्लर, श्री अशोक आर्य, श्री राम लाल ग्रोवर, श्री गजेन्द्र गोसाई श्री किशोरी लाल डुडेजा, श्री रमेश कामरा और श्री युधिष्ठिर अल्मादी करते है ।
बिरादरी ने गुरदास मान जैसे जाने-माने पंजाबी के संगीतज्ञ को लोहड़ी के अवसर पर आमंत्रित कर सुंदर आयोजन किया जिसमें 2 हज़ार से अधिक लोगो ने भाग लिया । ब्लिस बैंक्वेट के चेयरमैन श्री संजीव कुमार ने बैंक्वेट की सेवा और भोजन प्रसाद की सेवा अपनी और से की थी ।
प्रतिदिन बिरादरी की तरफ़ से जी. ए. वी. इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-7 में योगा क्लास का आयोजन निरंतर कई वर्ष से चल रहा है , जिसका आयोजन श्री राजपाल आहुजा करते है । हर वर्ष 21 जून को, जो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमे हज़ारो की संख्या में साधक भाग लेते है । इसका समन्वय डॉक्टर परमेश्वर अरोड़ा और श्री राजपाल आहुजा करते है ।
अभी तक 24 स्वास्थ्य शिविर और नेत्र चेक अप शिविर बिरादरी ने लगाए है । जिसका समन्वय डॉक्टर परमेश्वर अरोड़ा की अगुवाई में श्री गुलशन मेहता, श्री रवि मिनोचा, श्री सुभाष नागपाल, श्री रमेश कालरा, श्री दलीप लूथरा. डॉक्टर अल्का शर्मा, श्रीमति रचना बजाज, श्रीमती शालू वर्मा, श्रीमती उपासना सचदेव करते है ।
मैट्रिमोनियल सेवा निरंतर बिरादरी के न्यू रेलवे रोड स्थित कार्यालय से चल रही है, जिसका उत्तरदायित्व श्री राजेंद्र भूटानी, श्री रमेश मुंजाल, श्री राजिन्दर बजाज और श्रीमती गीता द्वारा होता है ।
अनगिनत संख्या में पोधारोपण प्रति वर्ष लगाये जाते है । अलग-अलग समय पर भंडारे की व्यवस्था बिरादरी द्वारा की जाती है । सर्दियों में स्वेटर वितरण, कंबल वितरण किया जाता है ।
संकल्प :
एक नई डिस्पेंसरी का श्री गणेश पंचमुखी हनुमान मंदिर ( गीता भवन द्वारा संचालित ) सेक्टर-7 जून में किया जाएगा । उसी मंदिर में एक एम्बुलेंस उपलंब्ध करवाई जाएगी जो सभी वर्ग के लिए निशुल्क मिलेगी ।
एक स्कूल जो पूर्णता फ्री होगा जहाँ, पढ़ाई फ्री, यूनिफार्म फ्री, किताबें फ्री, 2 महीने के अंदर प्रारम्भ होगा जिसके लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है । इस प्रोजेक्ट का समन्वय श्री हेमंत मोंगिया, जो सेवा निवृत प्रिंसिपल है, कर रहे है । उनका सहयोग श्रीमती ऊष्मा सचदेव करेंगी । लगभग 100 से 150 विद्यार्थी उसका लाभ उठा सकेंगे । यह सेवा सीकरी परिवार, कथूरिया परिवार और सलूजा परिवार और नंद गाबा परिवार अपनी ओर से करेगा ।
वेबसाइट शीघ्र लांच की जाएगी जिसमे समय-समय पर किया जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों का ब्योरा लोग देख पाएंगे । फेस बुक सोशल मीडिया का एक महत्वपूर्ण अंग है, उसका शुभारंभ भी एक महीने के अंदर प्रारम्भ होगा । इसका समन्वय श्री उमेश ग्रोवर, विनोद वर्मा करेंगे ।
हर तीन मास में एक स्वास्थ्य कैम्प अवश्य लगेगा । इसके लिए एक टीम गठित कर दी गई है जो पूरे वर्ष इस उत्तरदायित्व को निभायेंगे ।
गणमान्य व्यक्तियों में, जिन्होंने बैठक में भाग लिया , हौसला अफ़ज़ाई की और सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए नाम इस प्रकार है श्रीमती उपासना श्रीमती रचना श्रीमति डॉक्टर अल्का,शालू, वीना, दीपिका खन्ना,कन्हैया लाल आर्य अशोक आर्य, संजीव कुमार, ओम कालरा, रमेश कालरा, दिलीप लूथरा, अनिल कुमार, रमेश कुमार, हरीश चावला, सुभाष नागपाल, सौरभ सचदेवा, सुरिन्दर खुल्लर, मनीष खुल्लर, बिशन दास चुटनी, संदीप कुमार, उदय भान ग्रोवर, भारत भूषण आर्य, अशोक सिकरी उमेश ग्रोवर, विनोद वर्मा, गौरी शंकर, सतपाल नासा, राजेंदर बजाज, पुष्पा नासा, चाँद आहूजा, सुभाष ग्रोवर, अशोक गेरा, सिमरन बजाज, मनमोहन | 101 लोगों ने आज की बैठक में उपस्थिति की |
