भव्य अंदाज़ में लॉन्च हुई “Syros”, धिंगरा किआ का नया प्रीमियम मॉडल

 भव्य अंदाज़ में लॉन्च हुई “Syros”, धिंगरा किआ का नया प्रीमियम मॉडल

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे फिल्म अभिनेता अमित राव, ग्राहकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

गुरुग्राम।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए धिंगरा किआ ने अपने नए और प्रीमियम मॉडल “Syros” का भव्य लॉन्च किया। इस खास मौके पर फिल्म अभिनेता अमित राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

लॉन्च इवेंट में बड़ी संख्या में ग्राहकों, ऑटोमोबाइल प्रेमियों और उद्योग से जुड़े गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान “Syros” के आधुनिक फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी को पेश किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

धिंगरा किआ के प्रबंध निदेशक संदीप धिंगरा ने कहा कि कंपनी हमेशा ग्राहकों की जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर अपने उत्पाद विकसित करती है। “Syros” भी इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि यह कार भारत NCAP 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद सुरक्षित बनाती है। साथ ही इसमें कई नए और एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं और तीन आकर्षक नए कलर ऑप्शन्स भी दिए गए हैं।

कंपनी के सीईओ हरीश कक्कड़ ने कहा कि “Syros” का लॉन्च कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि धिंगरा किआ इस शहर का सबसे पुराना किआ शोरूम है और अब तक 25,000 से अधिक संतुष्ट ग्राहकों को वाहन डिलीवर कर चुका है, जो कंपनी की उत्कृष्ट सेवा और ग्राहकों के विश्वास को दर्शाता है।

मुख्य अतिथि अमित राव ने भी इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर तेजी से प्रगति कर रहा है और “Syros” जैसे इनोवेटिव मॉडल इस विकास को नई दिशा देंगे।

यह लॉन्च कार्यक्रम गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोहना में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जहां ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।


धिंगरा किआ के सभी शोरूम्स पर “Syros” अब उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत ₹8,39,000/- रखी गई है, जिससे यह ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनकर उभर रही है।

संपर्क नंबर:

गुरुग्राम: 8929600045

फरीदाबाद: 8743900045

सोहना: 8929600045

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال