यूथ पीस फाउंडेशन द्वारा बालिका स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन
आज यूथ पीस फाउंडेशन द्वारा - सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलताबाद के विद्यालय में बालिका स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनसे जुड़े मिथकों को दूर करना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने तथा सुरक्षित और स्वच्छ तरीकों के उपयोग के बारे में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई और छात्राओं के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने खुलकर अपने प्रश्न पूछे और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा यह भी बताया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे बिना झिझक और संकोच के समझना और अपनाना आवश्यक है। कार्यक्रम में 90 बालिका 4 टीचर 5 यूथ पीस फाउंडेशन की टीम के वॉलिंटियर्स प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
यूथ पीस फाउंडेशन का यह प्रयास बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके स्वास्थ्य के प्रति
