कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अपनी लंबित माँगो को लेकर शिक्षा मंत्री निवास स्थान पानीपत में 11 जून 2026 को करेंगे ज़ोरदार प्रदर्शन-करमजीत संधू


Photo credit Ai

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अपनी लंबित माँगो को लेकर शिक्षा मंत्री निवास स्थान पानीपत में 11 जून 2026 को करेंगे ज़ोरदार प्रदर्शन-करमजीत संधू 


कम्प्यूटर लैब अटेंडेंट 14 वर्षों से अधिक लंबे समय से हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्य कर रहे हैं जिनका वर्तमान में वेतन 12, हज़ार रुपये हैं जो सिर्फ़ साढ़े 10 महीने का मिलता है गर्मी व सर्दी की छुट्टियों का वेतन काट लिया जाता है


जिला - गुरूग्राम से जिला प्रधान सुरेश सिंह ने कहा वर्तमान सरकार के द्वारा 2024 में हरियाणा सर्विस सिक्योरिटी एक्ट बनाया गया जिसमें कच्चे कर्मचारियों को 58 साल सेवा सुरक्षा निर्णय देने का प्रावधान रखा गया था।और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 14 वर्षों से अधिक से अनुबंध आधार पर हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सेवाए दे रहे और सबसे पहले हरियाणा सर्विस सिक्योरिटी एक्ट में कवर है सरकार के द्वारा सेवा सुरक्षा देने के लिए सर्विस सिक्योरिटी पोर्टल बनाया गया जिसमें पात्र कर्मचारियों को पोर्टल पर आवेदन करना था लेकिन कई तरह के तकनीकी समस्याएं पैदा कर अधिकारियों द्वारा कंप्यूटर लैब अटेंडेंट का OTP जारी नहीं किया गया। 

जिस कारण से पोर्टल पर कम्प्यूटर लैब अटेंडेंट आवेदन न कर सके।आवेदन करने की अंतिम तारीख़ 15 अप्रैल 2026 थी जो निकल चुकी है।और इस रोष में कंप्यूटर लैब अटेंडेंट ने निर्णय लिया है कि प्रदेश भर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 11 जून को हरियाणा के शिक्षा मंत्री निवास स्थान पानीपत में इकट्ठे होंगे और ज़ोर दार प्रदर्शन करेंगे। और अपनी मांग रखेंगे सर्विस सिक्योरिटी पोर्टल पर आवेदन करने की तारीख़ बढ़ायी जाए और ओटीपी जारी कर पोर्टल पर आवेदन करवाकर सर्विस सिक्योरिटी दी जाये।लंबे समय से वेतन वृद्धि नहीं की गई सम्मानजनक वेतन वृद्धि की जाये और गर्मी और सर्दी की छुट्टियों का वेतन दिया जाये।चार चार महीने बाद मिलने वाला वेतन बजट समय पर जारी किया जाये।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال