12 दिन निरन्तर प्रधान मंत्री के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के और जनकल्याण की सफलतम यात्रा के उपलक्ष्य में 12 परिकल्प पूरे किए - बोध राज सीकरी प्रदेश संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा ।
प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष की यात्रा पूर्ण होने की खुशी में भारतीय जानता पार्टी हरियाणा के प्रदेश संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ ने 12 दिन की सेवा का संकल्प लिया और वो ईश्वर का आभार प्रकट करते है की उनका यह संकल्प आज निर्जला एकादशी के पावन दिवस पर पूर्ण हुआ । 12 दिन पूर्व उन्होंने संकल्प लिया के वे निरंतर 12 दिन सुशांत आर्केड, सुशांत लोक गुरुग्राम में ठंडे दुग्ध युक्त शरबत वाले पानी की सेवा 1200 लोगो के लिए प्रतिदिन करेंगे और उसका शुभारंभ भाजपा के जिला के अध्यक्ष श्री सर्वप्रिय त्यागी के करकमलों द्वारा हुआ और इसका समापन आज डॉक्टर सुधा यादव, सदस्य, केंद्रीय संसद बोर्ड और श्री सिद्धार्थ यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता के कर कमलों द्वारा हुआ । आज के आयोजन में आलू कमल ककड़ी का प्रसाद, आम और केले का वितरण और शरबत वाले पानी का वितरण 1200 लोगो के लिया किया गया । इस आयोजन में भारत विकास परिषद लाल बहादुर शास्त्री शाखा का पूर्ण सहयोग रहा जिन्होंने सभी सेवा परिकल्प में तन, मन और धन का और श्रम का सहयोग रहा जिसमें अजय भार्गव प्रधान की अहम भूमिका रही l डॉक्टर सुधा यादव और सिद्धार्थ यादव जी ने इस नेक कार्य के लिए बोध राज सीकरी की भूरी-भूरी प्रशंसा की और निरंतर समाज के निमित किए जा रहे अन्य परिकल्प की भी चर्चा की । डॉक्टर सुधा यादव ने और सिद्धार्थ यादव ने अपने हाथों से शीतल दुग्ध युक्त ठंडा पानी, केले का प्रसाद, आलू कमल ककड़ी का प्रसाद, आम का प्रसाद और पूरी आलू हलवा का प्रसाद वितरण किया l
इसके अतिरिक्त बोध राज सीकरी ने संगठन की ओर से बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन गुरु कमल कार्यालय में किया जिसमे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही । जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता, राव नरवीर सिंह मंत्री उद्योग और वाणिज्य के साथ साथ गुरुग्राम में युवा विधायक श्री मुकेश शर्मा और गुरुग्राम के मेयर श्रीमती राज रानी मल्होत्रा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे । यह सम्मेलन संगठन के शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक श्री मदन लाल गोयल के साथ मिल कर साझा तरीके से किया ।
अन्य परिकल्प जो किए उनमें 12 बार भूतेश्वर मंदिर गुरुग्राम में हनुमान चालीसा पाठ, नीलकंठ पाठशाला की गरीब बेटियों को पुस्तक वितरण, 12 ग़रीब लड़को को यूनिफार्म, 12 गरीब महिलाओं को चप्पल वितरण, 12 कुंडिय यज्ञ भीम नगर आर्य समाज में , जामपुर शिव मंदिर में विप्रवर द्वारा ईश्वर स्तुति उपासना प्रधान मंत्री जी की दीर्घायु के लिए, 1200 साधकों के लिए योग दिवस के दिन योग का आयोजन, जिसमे माननीय प्रताप सिंह जी संघ के प्रांत संघ चालक की गरिमामय उपस्थिति रही, 21 जून को स्वास्थ्य शिविर, 24 जून को श्याम मंदिर न्यू कॉलोनी में महिला सत्संग मंडली में उपस्थित होकर सामूहिक ईश्वर उपासना प्रधान मंत्री की दीर्घायु के लिए और निर्जला एकादशी के दिन 17 मंदिरों में प्रसाद हेतु पंजाबी बिरादरी महा संगठन की तरफ से हर मंदिर को 10000-10000 रुपये की राशि भिजवा कर अपनी प्रधानमंत्री के प्रति आस्था दिखायी ।
बोध राज सीकरी के अनुसार ईश्वरी कार्य ईश्वर स्वयं करते है मैं तो मात्र एक साधन हूँ ।
