भरत तिवारी प्रकरण को लेकर वृंदावन में निकाला गया कैंडल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
वृंदावन। भरत तिवारी प्रकरण एवं लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुई घटना के विरोध में आज वृंदावन में मौन जुलूस के साथ सार्वजनिक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंदबल्लभ गोस्वामी ने कहा कि समाजसेवी भरत तिवारी के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से फर्जी मुठभेड़ दिखाकर एनकाउंटर किया गया है, जिसे सवर्ण समाज किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पंडित सुरेश चंद्र शर्मा एवं प्रयास संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित नहीं किया गया तो व्यापक एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बृजवासी पंडा सभा के राघव भारद्वाज एवं गोविंद नारायण बृजवासी ने कहा कि भरत तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए तथा उनकी स्मृति में स्मारक का निर्माण कराया जाए। साथ ही परिजनों को समुचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग भी की गई।
कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा, व्यापार मंडल, वृंदावन बाल विकास परिषद तथा विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर सत्यभान शर्मा, राजीव शर्मा, सोहन सिंह सिसोदिया, चंद्रमोहन जायसवाल, विवेक आचार्य, ठाकुर कालीचरण सिंह, पवन ठाकुर, नीरज गौड़, गोविंद पचौरी, रामनारायण बृजवासी, तपेश पाठक, पार्षद शशांक शर्मा, अनुराग शर्मा, दीपक वार्ष्णेय, श्याम बिहारी चतुर्वेदी, अमित गौतम, पार्थ कृष्ण गौतम, कौस्तुभ गौतम, चंद्र प्रकाश शर्मा, रविकांत गौतम, राजेश शर्मा, रूप किशोर शर्मा, रामेश्वर प्रजापति, विपिन व्यास, विक्की बाबा, पुरुषोत्तम गौतम, योगाचार्य विष्णु गौतम, आभा भैया, चिंतन वल्लभ गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
