लखनऊ / फतेहपुर : कांग्रेस के लखनऊ समागम में फतेहपुर से हेमलता पटेल के नेतृत्व में उठी सामाजिक न्याय की आवाज
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने फतेहपुर के पिछड़े, दलित और वंचित समाज का किया सशक्त प्रतिनिधित्व
छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संगठन की मजबूती और सर्वसमाज के अधिकारों का लिया संकल्प
शीर्ष नेतृत्व के साथ आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल
सामाजिक न्याय के अग्रदूत छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय 'आरक्षण दिवस' वैचारिक समागम में फतेहपुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तथा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने सर्वसमाज के बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ भागीदारी की।
हेमलता पटेल ने कार्यक्रम में शामिल होकर देश में पिछड़े, दलित और शोषित समाज के हक-अधिकारों की आवाज को मजबूती से बुलंद किया।कार्यक्रम की शुरुआत में हेमलता पटेल ने छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस भव्य वैचारिक समागम के दौरान उनकी मुलाकात यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, AICC ओबीसी विभाग के चेयरपर्सन अनिल जयहिंद, मनोज यादव, जितेन्द्र पटेल और प्रतिभा अटल पाल सहित कई वरिष्ठ राष्ट्रीय व प्रांतीय नेताओं से हुई।
नेताओं के बीच सामाजिक न्याय, जातिगत जनगणना और संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई।सर्वसमाज की एकजुटता को दर्शाते हुए हेमलता पटेल के साथ फतेहपुर महिला कांग्रेस की कर्मठ पदाधिकारियों का दल भी लखनऊ पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मधु वर्मा, संयोगिता, शिवा, रानी, सुमन , प्रिया और प्रतिभा आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी शामिल रहीं, जिन्होंने इस सफल और ऐतिहासिक आयोजन में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।इस समागम के माध्यम से फतेहपुर महिला कांग्रेस ने छत्रपति शाहूजी महाराज के दिखाए रास्ते और 'जितनी आबादी, उतना हक' के संकल्प को जमीनी स्तर पर जन-जन तक ले जाने की बात कही साथ ही उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव हेतु भी बिगुल फूंका कार्यक्रम में अंत में हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की |
