राम मंदिर दान चोरी मामले में एफआईआर न होने पर भड़की कांग्रेस

फतेहपुर : राम मंदिर दान चोरी मामले में एफआईआर न होने पर भड़की कांग्रेस ; कलेक्ट्रेट में ज़ोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

अयोध्या श्री राम मंदिर के चढ़ावे और दान में हुई चोरी के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज न होने के विरोध में आज जिला एवं शहर कांग्रेस व महिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर तुरंत निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए | महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा, "प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित दान की चोरी होना बेहद शर्मनाक है। इससे पूरे समाज की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। वहीं जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए एसआईटी का गठन किया है, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई? बिना FIR के कैसी जांच? सरकार तुरंत दोषियों पर मुकदमा दर्ज करे, वरना कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और तेज करेगी।"

इस विशाल प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, वरिष्ठ नेता देवी प्रकाश दुबे, आशीष गौड़, और करीम उल्ला सिद्दीकी ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि आस्था के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार आज भगवान के घर में हुई चोरी पर पर्दा डाल रही है। चोरों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।इस अवसर पर मुख्य रूप से अकरम, मोहित वर्मा, संजय, आकाश,मनोज, सुमन, रीता, हम्माद सहित जिला/शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال