गुरुग्राम में 'बैटल ऑफ ब्रेन्स-2026' इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित
गुरुग्राम, 12 जुलाई। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-10 स्थित गुरुग्राम में 'बैटल ऑफ ब्रेन्स-2026' इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित
PSM Gyan Sudha Academy में रविवार को "Battle of Brains-2026" इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम की 10 स्कूल टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया। ग्रुप-ए में कक्षा 8वीं से 10वीं तथा ग्रुप-बी में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान सामान्य ज्ञान, विज्ञान, करंट अफेयर्स, ब्रेन टीज़र, पिक्चर पज़ल और रैपिड फायर जैसे रोचक राउंड आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन भावना यादव (सीनियर बायोलॉजी प्रोफेसर) और वर्षा सिंह (सीनियर काउंसलर) ने किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन मयंक (सीनियर केमिस्ट्री प्रोफेसर) एवं मनोज (ईडीपी हेड) ने किया। संपूर्ण आयोजन शेखर (ऑपरेशन हेड) और वरुण सिंह (एकेडमिक हेड) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और सीखने का उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर कोचिंग डायरेक्टर सौरव पांडेय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तर्कशक्ति और मंच पर प्रस्तुति देने की योग्यता को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।
