न्यू पालम विहार मंडल भाजपा की मासिक बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जिम्मेदारियां

 न्यू पालम विहार मंडल भाजपा की मासिक बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जिम्मेदारियां

गुरुग्राम। न्यू पालम विहार मंडल भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा नेता देवेंद्र सिंह के कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष अरुण त्यागी, रवि बंसल, राजकुमार राजू, मनीष कड़ोली सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को समाज में एसआईआर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए लोगों के बीच जाकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।



इस अवसर पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह को विशेष जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा गया कि वे अपने क्षेत्र में लोगों की वोट संबंधी समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।


बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال