हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती उषा प्रियदर्शी जी का गुरुग्राम में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

 हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती उषा प्रियदर्शी जी का गुरुग्राम में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

आज गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित अल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में हरियाणा महिला आयोग की माननीय चेयरपर्सन श्रीमती उषा प्रियदर्शी जी के सम्मान में सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रीमती उषा प्रियदर्शी जी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।


अपने संबोधन में श्रीमती उषा प्रियदर्शी जी ने महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला अधिकारों को सशक्त बनाने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान का वातावरण निर्मित करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, न्याय दिलाने तथा उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने श्रीमती उषा प्रियदर्शी जी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।


समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال