द्रोणाचार्य महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ प्रोफेसर पुष्पा अंतिल ने किया भव्य लंच का आयोजन
आज द्रोणाचार्य महाविद्यालय में प्रिन्सिपल डॉ पुष्पा अंतिल ने अपने सेवा निवृत्त से पहले सभी स्टाफ सदस्यों के लिए लंच पार्टी का आयोजन किया l इस अवसर पर शिक्षा जगत की कई महान हस्तियों ने शिरकत की ओर अपनी शुभकामनाएं दीं l स्टाफ के सदस्य कहते सुने गए इस तरह की महान प्राचार्य हमने पहले कभी नहीं देखी और साथ में कहा कि कब समय निकल गया पता नहीं चला l प्राचार्य की 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति है वो लगभग डेढ़ वर्ष से इस पद पर कार्यरत हैं l सभी उपस्थित अतिथियों का कहना था कि द्रोणाचार्य महाविद्यालय में काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं l आज महाविद्यालय बच्चों की पहली पसंद बनकर उभरा है l यहां संस्कृति ,संस्कार की शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता हैl महाविद्यालय में उत्सव का माहौल दिखाई दिया l प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का सहयोग और स्टाफ उन्होंने अपने जीवन में पहले बार देखा है l
