खेतों में उतरीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष जननेत्री हेमलता, महिलाओं संग की धान की रोपाई

फतेहपुर : खेतों में उतरीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष जननेत्री हेमलता, महिलाओं संग की धान की रोपाई


श्रम का सम्मान: प्रधान संघ अध्यक्ष बोलीं- व्यस्तता कितनी भी हो, माटी से नाता नहीं टूट सकता


अपील व चेतावनी: अन्न की बर्बादी रोकने की सलाह; बिजली, पानी व खाद संकट पर प्रशासन को घेरा


अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल ने मंगलवार को सुजानपुर (बहुआ देहात) में ग्रामीण महिलाओं व बेटियों के साथ खेत में उतरकर धान की रोपाई की। राजनीति व समाज सेवा के बीच उनकी इस सादगी और जमीनी जुड़ाव को सोशल मीडिया लाइव पर हजारों लोगों ने सराहा।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत के काम में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "खेती मेरे लिए नई नहीं है, मैंने बरसों से खेत में पसीना बहाया है। व्यस्तता के कारण अब समय कम मिलता है, लेकिन मेरी जड़ें आज भी माटी से जुड़ी हैं।" उन्होंने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि किसान की हाड़-तोड़ मेहनत से अन्न का एक-एक दाना उपजता है, इसलिए भोजन की बर्बादी हर हाल में रोकें।धान रोपाई के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन को घेरा। उन्होंने कहा कि इस मुख्य सीजन में भी किसान बिजली कटौती, पानी की किल्लत और खाद संकट से जूझ रहा है। प्रशासन इन समस्याओं का ससमय निस्तारण करे, अन्यथा किसान हितों के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान दर्जनों महिला व पुरुष किसान मौजूद रहे |

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال