गीता भवन, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में अन्न क्षेत्र हाल के जीर्णोद्धार उपरांत भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया

 गीता भवन, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में अन्न क्षेत्र हाल के जीर्णोद्धार उपरांत भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर आध्यात्मिकता और सामाजिक सेवा का अद्वितीय संगम रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। रिबन काटकर उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी श्री एच. एस. चावला जी ने किया। श्री गजेन्द्र गौसाईं ने हनुमान चालीसा पाठ से आध्यात्मिक वातावरण सृजन किया। मंच पर पंजाबी बिरादरी महासंगठन के अध्यक्ष एवं केंद्रीय श्री सनातन धर्म सभा गुरुग्राम के मुख्य संरक्षक श्री बोध राज सीकरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री तिलक राज मल्होत्रा, भाजपा झज्जर प्रभारी श्री हरविन्द कोहली, समाजसेवी श्री सुभाष अरोड़ा, उद्योग जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री धर्म सागर, धर्माचार्या डॉ. अलका शर्मा, गीता भवन के अध्यक्ष श्री सुरिंदर खुल्लर, प्रधान श्री उदय भान ग्रोवर तथा पंजाबी बिरादरी महासंगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रमोद सलूजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

श्री देवराज आहूजा, महामंत्री, केन्द्रीय श्री सनातन धर्मसभा, गुरुग्राम में अपनी मधुर वाणी से बखूबी मंच सञ्चालन किया ।  उनके शास्त्रों के ज्ञान ने सभी को मोहित कर दिया ।

गीता भवन गुरुग्राम न केवल मंदिर संचालन तक सीमित है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा में भी निरंतर सक्रिय है। गरीब कन्याओं के विवाह समारोह स्वर्गीय श्री धर्मपाल महाशय (एम.डी.एच. मसाले वाले) के सौजन्य से प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं। मैट्रिमोनियल सेवा के माध्यम से हजारों परिवारों को लाभ मिला है। मंदिर प्रांगण में आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियाँ निरंतर होती रहती हैं।

इस अवसर पर श्री बोध राज सीकरी ने अन्नपूर्णा देवी पर गहन प्रवचन दिया और अन्न के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अन्न की बर्बादी राष्ट्र की बर्बादी है।” उन्होंने शास्त्रों और पुराणों के उदाहरणों से समझाया कि अन्न को प्रसाद रूप में ग्रहण करना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम के पश्चात भंडारा प्रसाद की सुंदर व्यवस्था श्री मनीष खुल्लर जी ने की और उन्होंने सभी उपस्थित जनों को एक सूत्र में बाँध दिया। समारोह में 75 से अधिक मैनेजमेंट टीम के सदस्य और अनेक अतिथि शामिल हुए।

विशिष्ट उपस्थितजन: श्री राम लाल ग्रोवर, गजेंद्र गोसाई, श्री युधिस्टर अल्मादी, श्री किशोरी लाल डुडेजा, श्री सुभाष डुडेजा, श्रीमती रचना बजाज, श्री अशोक सीकरी, श्री रविन्द्र खुल्लर आदि सहित अनेक समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال