कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रधान मनीष सैदपुर ने निगमायुक्त प्रदीप दहिया को समस्याओं से कराया अवगत,शीघ्र समाधान का आश्वासन

 एसोसिएशन प्रधान मनीष सैदपुर ने निगमायुक्त प्रदीप दहिया को समस्याओं से कराया अवगत,शीघ्र समाधान का आश्वासन

गुरुग्राम। कांट्रेक्टर एसोसिएशन नगर निगम के प्रधान श्री मनीष सैदपुर के नेतृत्व में ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त श्री प्रदीप दहिया से उनके कार्यालय में मुलाकात की।


इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ठेकेदारों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया। मुख्य रूप से लंबित भुगतानों में देरी,टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता,बिलों के समय पर निस्तारण और कार्यस्थल पर आ रही प्रशासनिक अड़चनों के बारे में चर्चा हुई और बैठक सकारात्मक रही।


प्रधान श्री मनीष सैदपुर ने कहा कि समय पर भुगतान न होने के कारण विकास कार्यों में बाधा आ रही है।उन्होंने मांग की कि भुगतान प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध किया जाए मनीष सैदपुर ने बताया की ज्यादा समस्याओं का समाधान प्रदीप दहिया ने मौके पर ही समाधान कर दिया जिसके लिए एसोसिएशन ने उनका धन्यवाद भी किया और पूर्व में बताई गई समस्याओं का समाधान किया उसके लिए धन्यवाद दिया।


नगर निगम आयुक्त श्री प्रदीप दहिया ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठेकेदारों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासन और ठेकेदारों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है और मानसून के समय में आम जन मानास को कोई परेशानी ना आए इसलिए बेहतर तरीके से ठेकेदार काम करें इसके लिए शक्त हिदायत दी और अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कोई शिकायत ना आए जीरो टॉलरेंस पर सभी काम करें।


इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव,मुख्य अभियंता विजय ढाका,कार्यकारी अभियंता,सहायक अभियंता, चेयरमैन मनीष भारद्वाज,महासचिव वीरेंद्र चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश,मानेसर निगम प्रधान गोविंद भाटी,जोगिंदर कटारिया,सचिव दीपक कुमार,नरेंद्र भिवानी,विपिन कुंडू,सतीश आहुजा,सुनील गर्ग,विजय हिसार,सुरेंद्र ठाकरान,अनंतराम फ़ौजी,राजकुमार बुद्धिराजा,कमल ढाका,एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال